---विज्ञापन---
Raj Arjun: कौन हैं ‘धुरंधर 2’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन, जो दे चुके हैं कई हिट फिल्में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. धुरंधर साल 2025 में रिलीज हुई थी और इस मूवी ने सिनेमाघरों में 1307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट ने दुनिया भर में 1680 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. इस तरह से धुरंधर भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस मूवी में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे एक्टर्स ने अहम रोल किया है.

वहीं, धुरंधर में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन बहुत छोटी सी उम्र से फिल्मों में काम कर रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पिता कौन है. उनके पिता का नाम राज अर्जुन है और वो भी तमाम मूवीज में काम कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया है.

राज अर्जुन ने अपने करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल्स किए हैं. हालांकि जिन भी फिल्मों में वो नजर आए हैं, वो सुपरहिट रही हैं. उन्होंने डेडी, वॉचमैन, शेरशाह, डियर कॉमरेड, आर्टिकल 370, मैच फिक्सिंग, थलाइवी, रईस, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम किया है.

वहीं, राज अर्जुन की साल 2017 की फिल्म उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शुमार है. दरअसल, सीक्रेट सुपरस्टार साल 2017 में रिलीज हुई थी. 9 साल पहले आई यह मूवी आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी थी और इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस जायरा वसीम के पिता फारुख का रोल किया था.

सीक्रेट सुपरस्टार ने अपने बजट से 60 गुना ज्यादा कमाई की थी. फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ 15 करोड़ के बजट बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 912.75 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म ने 800 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ चीज में ही किया था. वहीं, इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 81.28 करोड़ रहा था. यह उस साल की एक बड़ी हिट मूवी साबित हुई थी.

वहीं फिल्म को लेकर बात करें तो यह एक इंसिया नाम की लड़की की कहानी है, जो सिंगर बनना चाहती है. लेकिन उसके पिता फारुख अपनी बेटी के इस करियर के सख्त खिलाफ होता है. जिसके कारण इंसिया हमेशा हिजाब पहनकर गाना गाती है और सोशल मीडिया पर वीडियोज अपलोड करती है. धीरे-धीरे वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाती है और उसे एक सीक्रेट सुपस्टार का टैग मिल जाता है.