Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

जब बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को लड़की के चक्कर में पड़ी थी जमकर मार, प्यार में हो गया था बुरा हाल!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने पहले प्यार से शादी की है. हालांकि किसी के साथ प्यार में पड़ने से पहले अक्सर लोगों को कोई ना कोई पसंद आता है, या जिन पर उनका क्रश होता है. वैसे ही आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका कॉलेज में एक लड़की पर बहुत तगड़ा क्रश था यानी कि वह उस लड़की को काफी ज्यादा पसंद करते थे. हालांकि उसके चक्कर में उन्हें जमकर मार खानी पड़ी थी. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की. जो कि बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. ऐसे तो उनकी शादी एक्ट्रेस रहीं ट्विंकल खन्ना से हुई है. लेकिन कॉलेज के दौरान एक्टर की एक क्रश थी जिसके चक्कर में उनकी जमकर पिटाई हुई थी.

इन दिनों अक्षय कुमार सोनी का शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून होस्ट कर रहे हैं. इस शो के दौरान अक्सर ही खिलाड़ी कुमार मौजूद कंटेस्टेंट से बातचीत करते रहते हैं और हालिया एपिसोड के दौरान एक्टर ने अपने कॉलेज क्रश के बारे में बताया. उनकी ये दिलचस्प बातें सुन वहां मौजूद ऑडियंस जोरों से हंस पड़ी.

शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि एक कंटेस्टेंट ने शायरी सुनाई, जिसके बाद चर्चा होने लगी कि अक्सर ही मर्द अपने प्यार को पाने के लिए या पसंदीदा महिला का दिल जीतने के लिए कुछ भी करता है. जिसके बाद अक्षय ने अपने कॉलेज क्रश के बारे में बताते हुए कहा, "मुझे याद है कि, मैं अपने टाइम की बात कर रहा हूं. आज से करीब 40 साल पहले जब मैं कॉलेज में था तो मैं एक लड़की को बहुत चाहता था. मैंने उसके लिए गाना सीखा और मेरा एक दोस्त था, जो गिटार बजाना जानता था. मैं सच्ची में कह रहा हूं, मैं उसके घर के बाहर जाकर गाना गाया और वो गिटार बजा रहा था. मैंने गाना गाया, तो पता है उसके बाद क्या हुआ?

इसके बाद अक्षय ने कहा, " उसके बाद जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा. हम दोनों ने खूब मार खाई. मेहनत ज्यादा होने से भी पिटाई हो जाती है."एक्टर की बातें सुन वहां बैठे सभी लोग जोरों से हंस पड़ा.

बता दें कि अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की थी. कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. वहीं, कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटा आरव है और दूसरी बेटी नितारा है.

काम को लेकर बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगे, जिसमें से भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा वह हेरा फेरी 3, वेलकम टू द जंगल, हैवान जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे.

First published on: Feb 23, 2026 04:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.