---विज्ञापन---
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna शादी से पहले इस प्रोजेक्ट में दिखेंगे साथ, यहां जाने सारी डिटेल्स

साउथ सिनेमा के जाने माने कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.दोनों की शादी की खबरें लंबे वक्त से चल रही हैं और फैंस के बीच भी दोनों की शादी को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

विजय और रश्मिका की शादी रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होगी और उसके बाद हैदराबाद में रिसेप्शन होगा.कपल की शादी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त मौजूद रहेंगे. हालांकि कपल अपनी शादी से पहले एक प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे.

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय और रश्मिका अपनी शादी से पहले एक ऐड के लिए शूट करेंगे. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका को अपनी वेडिंग से पहले ये काम पूरा करना है और दोनों ही साथ मिलकर इस एड की शूटिंग करेंगे. हालांकि यह एड किसका होने वाला है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

विजय और रश्मिका इससे पहले भी कई एड में साथ नजर आ चुके हैं.कपल इससे पहले बाथ सोप ब्रांड के एड में दिखे थे और उस एड में वे शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आए थे.

वहीं, कपल की शादी को लेकर बात करें तो विजय और रश्मिका उदयपुर के बाहर अरावली रेंज आईटीसी होटल्स के द मेमेंटोस में सात फेरे लेगे. खबरों के मुताबिक 4 मार्च को शादी के बाद रिसेप्शन होगा, जिसमे तमाम बॉलीवुड, साउथ सिनेमा के स्टार्स पहुंचेंगे.

बता दे कि रश्मिका और विजय की डेटिंग को लेकर अक्सर ही खबरें आती रही हैं. हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है. वहीं, बीते साल अक्तूबर में खबर आई थी कि कपल ने चोरी चुपके से सगाई कर ली थी. हालांकि दोनो ने ही इन खबरों को खारिज किया. वहीं, अब एक महीने से उनकी शादी की खबरें चल रही है.

रश्मिका और विजय दोनों ही तमाम फिल्मों और एड में साथ काम कर चुके है. दोनो को गीता गोविदम, डियर कॉमरेड,किंगडम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.