---विज्ञापन---
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पर आया नया अपडेट! परिवार और मेहमानों के साथ अब ये लोग भी होंगे वेडिंग में शामिल

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's Wedding Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड और घर की सजावट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसी बीच रश्मिका और विजय की शादी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

खबर है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को सीक्रेट रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की सिक्योरिटी के लिए एक इंटरनेशनल एजेंसी को हायर किया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका और विजय ने शादी के फंक्शन और वेडिंग वेन्यू की सुरक्षा और प्राइवेसी बनाए रखने के लिए एक इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की सर्विस ली है.

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रश्मिका और विजय बहुत ही प्राइवेट लोग हैं और वे चाहते थे कि उनके सबसे खास दिन का जश्न सिर्फ उनके और उनके करीबी लोगों के साथ शेयर किया जाए.

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि उदयपुर में शादी का वेन्यू काफी बड़ा होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर काफी ध्यान दिया गया. इसी कारण उन्होंने उदयपुर महल की सुरक्षा के लिए स्पेशली एक इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को काम पर रखा है.

शादी में इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी राजस्थान की स्थानीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम करेगी ताकि शादी के जश्न को पूरी तरह सीक्रेटली रखा जा सके. मालूम हो कि इससे पहले खबर आई थी कि इन दोनों की शादी में मेहमानों को मोबाइल फोन और कैमरा लाना पूरी तरह मना है.

बता दें कि खबरें हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, इस मामले पर अभी दोनों एक्टर्स के साथ-साथ उनके करीबी लोग पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं.