---विज्ञापन---

शादी से ज्यादा रोमांटिक हैं Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna के संगीत की तस्वीरें, इंटरनेट पर हुईं वायरल

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's Sangeet Ceremony Photos: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में 26 फरवरी को तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की. दोनों स्टार्स ने आखिर तक अपनी शादी को प्राइवेट और सीक्रेट रखा. लेकिन जब से दोनों की शादी हुई है, तब से दोनों ही हर जगह कैमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे है. हाल ही में विजय और रश्मिका ने अपने संगीत की तस्वीरें शेयर की है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के संगीत की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. संगीत की तस्वीरें शादी की फोटोज से ज़्यादा खूबसूरत और रोमांटिक हैं.

विजय और रश्मिका का संगीत उदयपुर में उनकी शादी से दो दिन पहले, 24 फरवरी को, आयोजित किया गया था. तस्वीरों में संगीत के दौरान विजय और रश्मिका की मस्ती और केमिस्ट्री आग लगा रही है.

संगीत के जश्न के लिए इस जोड़े ने फाल्गुनी शेन पीकॉक की डिजाइन की हुई खास कपल ड्रेस पहनी थी. जहां रश्मिका ने भारी कढ़ाई वाला आइवरी लहंगा पहने हुए दिख रही है, वहीं, विजय ने परतदार शेरवानी पहनी है, जिसमें उनका शाही अंदाज देखने को मिल रहा है.

विजय और रश्मिका की संगीत सेरेमनी की तस्वीरों में इस कपल को जगमगाती रोशनी के नीचे एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते, हंसते और प्यार में डूबे हुए देखा जा सकता है.

संगीत सेरेमनी की फोटो शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, 'वह रात जब विजय और मैं अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए एक होकर नाचे! विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे... परिवार वाले हमें सरप्राइज देना चाहते थे... और अपने परिवार वालों को इतनी आज़ादी से और इतने शानदार तरीके से नाचते देखकर हम सब बेहद खुश और हैरान थे.'

वहीं, विजय ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'वह शाम जो हंसते-हंसते आंखों में आंसू लाने, नाचते-नाचते पैरों के तलवों में दर्द होने, और सबकी बातों और सरप्राइज को सुनते हुए अपनी फीलिंग्स को काबू में रखने में बीत गई, जब तक कि हमारी आंखों से आंसू नहीं बहने लगे.'

First published on: Mar 03, 2026 12:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.