---विज्ञापन---
विजय देवरकोंडा या रश्मिका मंदाना! कौन है असली अमीर? नेटवर्थ का अंतर जानकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बाद अब असल जिंदगी में एक होने जा रहे हैं. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, यह कपल इसी महीने 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. जैसे ही सोशल मीडिया पर उनके वेडिंग कार्ड की खबरें वायरल हुईं, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. हर कोई यह जानने को बेताब है कि सफलता के शिखर पर बैठे इन दोनों सितारों में से आखिर संपत्ति के मामले में कौन आगे है.

बराबरी की टक्कर- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों की ही नेटवर्थ लगभग बराबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की कुल संपत्ति 70 करोड़ रुपये के करीब है. वहीं रश्मिका भी लगभग 66 से 70 करोड़ रुपये की मालकिन हैं.

फिल्मों की फीस- कमाई के मामले में विजय थोड़े आगे नजर आते हैं. वे एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं, जबकि 'नेशनल क्रश' रश्मिका अपनी एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.

आलीशान घर और प्रॉपर्टी- विजय के पास हैदराबाद में 15 करोड़ रुपये का शानदार बंगला है. दूसरी तरफ, रश्मिका का बेंगलुरु में 8 करोड़ रुपये का घर है और उनके पास मुंबई, गोवा और कूर्ग जैसे शहरों में भी कई संपत्तियां हैं.

लग्जरी गाड़ियों का शौक- दोनों को ही महंगी कारों का बहुत शौक है. विजय के गैरेज में BMW 5 सीरीज और फोर्ड मस्टैंग जैसी गाड़ियां हैं, तो रश्मिका रेंज रोवर स्पोर्ट और ऑडी Q3 जैसी लग्जरी कारों में सफर करती हैं.

बिजनेस और ब्रांड्स- फिल्मों के अलावा दोनों ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं. विजय का अपना फैशन ब्रांड 'Rowdy Wear' और प्रोडक्शन हाउस भी है, जो उनकी आमदनी का एक बड़ा जरिया है.