---विज्ञापन---
शादी के 42 दिन बाद रश्मिका और विजय ने फिर मनाया ग्रैंड जश्न, कोडागु रिसेप्शन में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखें Virosh

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Kodagu Reception: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में विजय और रश्मिका अपने हनीमून से लौट कर आने बाद एक और ग्रैंड जश्न मनाया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

दरअसल, विजय और रश्मिका का ये जश्न कोई केजुअल फंक्शन नहीं बल्कि कोडागु शादी के बाद किया जाने वाला कूर्ग रिसेप्शन है, जिसे विजय और रश्मिका की शादी के 42 दिन बाद आयोजित किया गया.

शादी के बाद किए गए इस कूर्ग रिसेप्शन में विजय और रश्मिका ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए. उनके इस ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

विजय और रश्मिका का ये रिसेप्शन रश्मिका के होमटाउन कूर्ग में 6 अप्रैल 2026 को विराजपेट के सेरेनिटी हॉल में आयोजित किया गया था. इस रिसेप्शन में विरोश की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

कूर्ग रिसेप्शन में रश्मिका ने हरे और गुलाबी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी को ट्रेडिशनल कोडवा स्टाइल में साड़ी पहनी हुई थी. इसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को पूरा किया.

इसके दौरान, विजय का लुक भी रश्मिका को कड़ी टक्कर दे रहे था. उन्होंने ब्लैक ट्राउजर, व्हाइट शर्ट और सिल्वर डिजाइन वाले ब्लेजर में रेट्रो स्टाइल अपनाया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका के पापा ने अपनी बेटी को कूर्ग में एक लग्जरी बंगला शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया है. हालांकि, इस बात किसी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ रही.