---विज्ञापन---
बच्चे की कस्टडी, तलाक का पचड़ा… हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने दी पति को धमकी, तस्वीरें कर देंगी हैरान

सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. पति युगम गेरा के साथ चल रहे विवाद ने अब हाइवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया है. हालात ऐसे बन चुके हैं, कि मामला तलाक और बच्चे की कस्टडी तक पहुंचता नजर आ रहा है.

दरअसल, चंद्रिका और युगम की शादी में दरार की खबरें पहले से ही सामने आ रही थीं, लेकिन अब ये लड़ाई खुलकर सोशल मीडिया पर दिखने लगी है. हाल ही में चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अपने पति को साफ शब्दों में अल्टीमेटम देती नजर आ रही हैं.

वीडियो में चंद्रिका कहती हैं, कि उन्हें अब युगम से जुड़ी कोई भी चीज नहीं चाहिए, न पैसा, न नाम और न ही कोई रिश्ता... चंद्रिका ने वीडियो में कहा, 'दुकान चाहिए तो रख लो, घर चाहिए तो रख लो, पैसे भी रख लो, लेकिन तुझसे जुड़ी कोई भी चीज अब मुझे नहीं चाहिए.

उन्होंने कहा, कि मुझे तेरी माफी भी नहीं चाहिए. खत्म कर तू सब मैं इसको यही खत्म करती हूं, लेकिन एक चीज हमेशा याद रखना, तू मुझसे दुनिया की चीज छीन सकता है, लेकिन एक चीज जिसपर सिर्फ मेरा हक है. वो मैं तुझसे लेकर रहूंगी, सिर्फ 3 दिन का समय दे रही हूं तुझे. उसके बाद तू मां का रूप देखेगा.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कई यूजर्स का मानना है, कि चंद्रिका जिस एक चीज की बात कर रही हैं, वो उनका बेटा हो सकता है. दिलचस्प बात ये है, कि तलाक की खबरों के बीच अब तक दोनों में से किसी ने भी बच्चे के साथ कोई तस्वीर या पोस्ट शेयर नहीं की है.

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं, कि बच्चा फिलहाल युगम के पास है, और चंद्रिका उसकी कस्टडी चाहती हैं. बहरहाल, बड़ा सवाल उठता है, कि कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले चंद्रिका और युगम साथ मिलकर वड़ा पाव की दुकान चलाते थे.

वहीं से चंद्रिका को 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से पहचान मिली, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. चंद्रिका ने युगम पर धोखा देने का आरोप लगाया है, जबकि युगम का दावा है, कि चंद्रिका का किसी मिस्ट्री मैन के साथ अफेयर है. लड़ाई बढ़ने के बाद युगम ने चंद्रिका से दुकान का एक्सेस भी ले लिया है.

अब सवाल यही है, कि ये रिश्ता किस मोड़ पर जाकर खत्म होगा और तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद क्या नया खुलासा सामने आएगा? फिलहाल, फैंस की निगाहें इस पूरे विवाद पर टिकी हुई हैं.