---विज्ञापन---
झूठा खाने से…अपने मिस्ट्रीमैन के साथ ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने की ऐसी हरकत, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास

सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है, उनका एक वीडियो, जिसमें वो अपने मिस्ट्री मैन के साथ स्टेशन पर बैठकर बोतल में कुछ पीती नजर आ रहीं हैं. वीडियो में मिस्ट्री मैन उनके हाथ से लेकर बोतल खुद पीने लगता है, इस पर चंद्रिका उनसे सवाल करने लगती हैं, कि ये क्या कर रहे हो? और यहीं से शुरू हुई बातें उनके लिए ट्रोलिंग की वजह बन गईं, आइए जानते हैं, कि आखिर ऐसा उन्होंने क्या जवाब दिया?

दरअसल, पिछले कुछ समय से चंद्रिका का नाम लगातार विवादों से जुड़ रहा है. कभी मिस्ट्री मैन के साथ लिंकअप की खबरें, तो कभी पति से अनबन और धर्म बदलने की अफवाहें. इन तमाम चर्चाओं के बीच चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मिस्ट्री मैन के साथ स्टेशन पर बैठी नजर आ रही हैं.

चंद्रिका दीक्षित स्टेशन में मिस्ट्री मैन के साथ एक बेंच पर बैठकर कुछ बोतल पी रहीं होती हैं, इसी बीच मिस्ट्रीमैन उनसे वो बोतल लेकर खुद पीने लगता है, तभी वड़ा पाव गर्ल कहती हैं, ये क्या कर रहे हो, तो मिस्ट्री मैन कहता है, तूझे पता नहीं मिल बांटकर पीने से प्यार बढ़ता है.

इसपर चंद्रिका दीक्षित कहती हैं, और कितना प्यार बढ़ाना है, लोगों से हजम नहीं हो रहा इतना प्यार, तुम और प्यार बढाओगे... इसके बाद मिस्ट्री मैन फिर उनसे बोतल लेकर खुद पीने लगते हैं, और मुस्कुरा कर पोज देते नजर आते हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए, इस वीडियो पर लोगों ने वड़ा पाव गर्ल को जमकर सुनाया, किसी ने कहा- 'एक प्यार छोड़कर दूसरा प्यार', तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'ये प्यार नहीं कुछ और है', तो किसी ने कहा- 'आप अपनी उम्र तो देखो.' तो किसी ने कहा- 'पति बदलने से फॉलोअर्स नहीं बढ़ते, कंटेन्ट में दम होना चाहिए.'

बता दें, इससे पहले भी चंद्रिका ने हिजाब पहनकर मिस्ट्रीमैन के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो लोगों को रमजान की मुबारकबाद देती नजर आई थी, जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर घेरा था, जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयरकर हाथ जोड़कर अपनी बात रखती थी.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा था, कि उनके कुछ वीडियोज देखकर उनके धर्म पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है. चंद्रिका ने कहा था, कि वो न तो किसी राजनीतिक दल से जुड़ी हैं, और न ही किसी संगठन से... साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया था, कि उनके धर्म को जज न किया जाए.

बता दें, कि चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के रिश्ते इन दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. बहरहाल, 'वड़ा पाव गर्ल' ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है. अब उनके बाकी विवादों पर आने वाले दिनों में क्या खुलासा होता है, ये तो आने वाला वक्त तय करेगा.