---विज्ञापन---
‘मुझे आपको जवाब देने की…’ धर्म के ठेकेदारों पर फटा ‘वड़ा पाव गर्ल’ का गुस्सा, हाथ जोड़कर बोलीं चंद्रिका दीक्षित- ‘मैं कल ब्राह्मण थी…’

Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों से उनका नाम मिस्ट्री मैन के साथ लिंकअप, पति से विवाद और धर्म बदलने की अफवाहों से जोड़ा जा रहा था. अब इन तमाम चर्चाओं पर चंद्रिका ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है, और सख्त लहजे में एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए, इस वीडियो में चंद्रिका हाथ जोड़कर अपनी बात रखती नजर आईं. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, कि उनके कुछ वीडियोज और कैरेक्टर को देखकर उनके धर्म पर सवाल उठाना गलत है. चंद्रिका ने कहा, 'मुझे आपसे कुछ जरूरी बात करनी है. सबसे पहले तो मैं न किसी राजनीतिक दल में हूं, और न ही किसी संगठन में... मेरे वीडियोज को देखकर मेरे धर्म को जज न किया जाए.'

उन्होंने आगे कहा, कि उन्हें ये सिखाने की जरूरत नहीं है, कि धर्म का पालन कैसे किया जाता है? चंद्रिका ने जोर देकर कहा, कि वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'मैं कल भी ब्राह्मण थी, आज भी ब्राह्मण हूं.' साथ ही उन्होंने ये भी इशारा किया, कि बाकी आरोपों और सवालों के जवाब वो जल्द ही सही समय आने पर देंगी.

बता दें, पिछले कुछ वक्त से चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के बीच चीजें ठीक नहीं चल रहीं हैं, दोनों एक दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं इस बीच 'वड़ा पाव गर्ल' मिस्ट्री मैन के साथ जमकर वीडियोज और फोटोज शेयर करती दिख रहीं हैं.

कभी शादी के जोड़े में दोनों साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं, तो कभी रोमांटिक वीडियो बनाकर लोगों को कंफ्यूज करते हैं, इतना ही नहीं वीडियो में चंद्रिका दीक्षित उनपर कभी लड़ती और झगड़ती दिखाई देती हैं, और कहती हैं, कि लोगों को सच्चाई कब बताएगा.

अभी 18 फरवरी को चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन के साथ हिजाब पहनकर लोगों लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी थी, जिसके बाद उनके धर्म बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया, और सोशल मीडिया पर लोग उनके हिंदू से मुस्लिम बनने को लेकर घेरने लगे.

जिसके बाद 'वड़ा पाव गर्ल' ने इन अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाते हुए, ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया, और जमकर खरी-खरी सुनाई. साफ शब्दों में कहा, कि वो ब्राह्मण है, थीं और आगे भी होगा वो बताएंगी. बता दें, सबसे पहले विवाद तब शुरु हुआ था, जब चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर कर युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था.

इसके जवाब में युगम ने भी वीडियो शेयर कर कहा था, कि वो चुप नहीं रहेंगे, और उन्हें भी कई बातें पता हैं. युगम के बयान के बाद चंद्रिका के मिस्ट्री मैन के साथ वायरल वीडियोज को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. यहां तक कि दूसरी शादी और धर्म परिवर्तन तक की बातें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं.

फिलहाल, चंद्रिका दीक्षित ने साफ कर दिया है, कि धर्म बदलने की अफवाहें बेबुनियाद हैं. बाकी विवादों पर उनका जल्द जवाब आएगा, अब इन दोनों का रिश्ता क्या मोड़ लेगा, ये तो आने वाला वक्त तय करेगा.