---विज्ञापन---
TV TRP Week 16: रेटिंग लिस्ट में फिर लगा ‘अनुपमा’ को झटका, इन शोज ने मारी बाजी
TV TRP: 16वें वीक की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार फिर पॉपुलर शो अनुपमा पिछड़ता नजर आ रहा है. वहीं बाकी शोज ने जबरदस्त वापसी की है. खास बात ये है कि स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 एक बार फिर टॉप पर है. आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
2026 के 16वें वीक की टीवी टीआरपी रिपोर्ट में एक बार फिर स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने बाजी मारी है. ये शो इस हफ्ते भी टॉप पर बना हुआ है. इसे 1.8 की शानदार रेटिंग मिली है.
वसुधा
दूसरे नंबर पर सीरियल वसुधा का नाम है. इस हफ्ते भी शो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है. इस बार भी शो नंबर 2 पर है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. शो को इस वीक 1.7 रेटिंग मिली है.
गंगा माई की बिटियां
शुभांगी लटकर का टीवी सीरियल गंगा माई की बिटियां भी इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहा है. 16वें वीक की टीआरपी रेटिंग में इस शो ने तीसरा स्थान हासिल किया है. इसे 1.7 की रेटिंग मिली है.
अनुपमा
रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा की रैंकिंग हर हफ्ते गिरती नजर आ रही है. इस हफ्ते ये शो चौथे नंबर पर हैं। इसे 1.6 की रेटिंग मिली है.
तुम से तुम तक
लिस्ट में पांचवां नाम शरद केलकर का सीरियल तुम से तुम तक का है. इसकी कहानी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. इस बार ये शो लिस्ट में 5वें नंबर पर है. इसकी रेटिंग 1.6 है.
क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं
टीवी के नए शो क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं की कहानी अब दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. इस सीरियल की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है. पिछले वीक ये 5वें नंबर था. वहीं अब ये शो छठे नंबर पर आ गया है. इसे 1.5 रेटिंग मिली है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी रेटिंग इस वीक तेजी से गिरी है. इसकी कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. इस वीक ये 7वें नंबर पर है. इसे 1.5 रेटिंग मिली है.
बाकी शोज की रेटिंग
सीरियल उड़ने की आशा 8वें नंबर पर पहुंच गया है. टीआरपी लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी का सीरियल नागिन की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है. इस वीक ये 9वें नंबर पर है. वहीं 10वें नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है.