---विज्ञापन---

40 की उम्र पार कर मां बनीं TV की ये हसीनाएं, अब Divyanka Tripathi ने जुड़वां बेटों को दिया जन्म

---विज्ञापन---

TV Actresses Who Conceived After 40: टीवी इंडस्ट्री की कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने ये साबित कर दिया है, कि मां बनने का सपना किसी उम्र का मोहताज नहीं होता. आज की एक्ट्रेसेस करियर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाते हुए, अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं. यही वजह है, कि 40 की उम्र पार करने के बाद भी कई टीवी की ये 5 हसीनाओं ने मदरहुड को अपनाया और लाखों महिलाओं को इंस्पायर किया.

दिव्यांका त्रिपाठी

इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi) की, जिन्होंने 41 साल की उम्र में जुड़वां बेटों को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर लिखा, 'इंतजार आखिरकार खत्म हो गया... 'The Boys' आ गए हैं, और जिंदगी अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है, जितना हमने कभी सोचा भी नहीं था. उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे करण-अर्जुन आ गए!' विवेक ने आगे लिखा, 'हमें आप सबके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि Div और मैं अब पेरेंटहुड का ये शानदार नया सफर शुरू कर रहे हैं.

---Advertisement---

करिश्मा तन्ना

इस लिस्ट में अब करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) का नाम भी जुड़ गया है. 42 साल की करिश्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुईं थीं, जिसपर फैंस ने दिल खोलकर प्यार बरसाया था. फिलहाल ये कहा जा सकता है, कि फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के दम पर करिश्मा ने ये साबित कर दिया कि सही देखभाल के साथ उम्र सिर्फ एक नंबर है.

युविका चौधरी

वहीं युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने भी 41 साल की उम्र में अपनी बेटी 'एकलीन' का वेलकम किया था. उनके पति प्रिंस नरूला (Prince Narula) के साथ उनकी ये जर्नी काफी चर्चा में रही. युविका ने खुलकर बताया था, कि उन्होंने IVF तकनीक का सहारा लिया और समाज में इससे जुड़ी झिझक को तोड़ने की कोशिश की.

---Advertisement---

किश्वर मर्चेंट

टीवी की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) भी 40 की उम्र में मां बनी थीं. उन्होंने बेटे 'निर्वेयर' को जन्म दिया, और अपने एक्सपीरियंस को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया था.

अनीता हसनंदानी

इसके अलावा अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने भी 40 साल की उम्र में मदरहुड को अपनाया. अनिता का मानना है, कि वो इस जिम्मेदारी के लिए पहले से ज्यादा तैयार थीं. इन सभी एक्ट्रेसेस की कहानियां यही बताती है, कि सही सोच... मेडिकल सलाह और कॉन्फिडेंस के साथ किसी भी उम्र में मां बनने का सपना पूरा किया जा सकता है.

---Advertisement---
First published on: May 26, 2026 05:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola