---विज्ञापन---

टीवी की इस हसीना पर ब्रेस्ट कैंसर ने छोड़े अपने निशान, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर बोलीं- जख्म जिंदा…

TV Actress Breast Cancer Post: टीवी की फेमस एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर, उसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खास फोटो शेयर भी शेयर की है.

हाल ही में सीरियल 'कुछ तो लोग कहेंगे' फेम एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने ब्रेस्ट कैंसर के साथ जंग और जीत की कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जहां एक्ट्रेस ने डायग्नोसिस के कई महीनों बाद अपनी हीलिंग जर्नी की झलक लोगों को दिखाई है.

---Advertisement---

राजश्री देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की. इन फोटो में उन्होंने अपने शरीर पर ब्रेस्ट कैंसर की हुई सर्जरी के निशानों को दिखाया. इन निशान को उन्होंने जीत और प्रेरणा का प्रतीक बताया है.

इन तस्वीरों के साथ राजश्री देशपांडे ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे जख्म मेरे जिंदा रहने की कहानी बताते हैं. मेरे शरीश का हर एक जख्म इस बात की याद दिलाता है कि मैंने एक बड़ी लड़ाई लड़ी है और उसमें जीत हासिल की.'

---Advertisement---

राजश्री देशपांडे ने पोस्ट में आगे लिखा, 'ब्रेस्ट कैंसर ने मेरे शरीर पर अपने निशान छोड़े हैं, लेकिन वह मेरी आत्मा को कभी नहीं छू पाया. जो महिलाएं अपनी चमक को धूमिल कर रही हैं, मेरी उनसे रिक्वेस्ट है कि वे फिर से उठ खड़ी हों. आप बेहद खूबसूरत हैं और आपके निशान दाग नहीं, बल्कि आपकी ताकत हैं.'

अपनी बात पूरी करते हुए एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'आज, मैं अपने दिल में प्यार और अपनी रूह में हिम्मत लिए, अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गर्व से खड़ी हूं. ज़िंदगी को पूरी तरह से जीने के नाम.'

First published on: May 01, 2026 05:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.