Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

थप्पड़ मारा और सिगरेट से जलाया… बद से बदतर हो गई थी टीवी एक्ट्रेस की जिंदगी, सालों बाद बताई सच्चाई

---विज्ञापन---

TV Actress on Toxic Relationship: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ' अलायंस' में नजर आ रही हैं. इसी शो पर नीति ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. दरअसल, नीति ने अपने एक टॉक्सिक रिलेशनशीप के बारे में बताया. इस बारे में बात करते हुए नीति ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें एक बार सिगरेट से जला दिया था. इसके साथ नीति ने ये भी बताया कि वो इस बेकार रिश्ते से आखिरी कैसे बाहर निकली थीं. चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस आखिर क्या कुछ कहा हैं.

मुझे सिगरेट से जला...

नीति टेलर ने शो 'अलायंस' में मिनी माथुर, रूही दोसानी और डेलबार आर्य से बात करते हुए अपने एक टॉक्सिक रिलेशनशिप पर कई खुलासे किए. इस बारे में बात करते हुए नीति ने कहा, 'मेरे एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था. वह वायलेंट और साइकोटिक था.'

---Advertisement---

उस समय मैं बस...

नीति ने आगे कहा, 'एक रात उसका जन्मदिन था और वह आपा खो बैठा. उस दिन बहुत बुरा हुआ. फिर उसने मुझे थप्पड़ मारा और मैंने बस इतना कहा, 'अलविदा, फिर मिलेंगे.' खैर, उस समय मैं बस एक बच्ची थी. क्योंकि आप उस समय कमजोर होते हैं, इसलिए आप लोगों के कैरेक्टर को ठीक से नहीं परख पाते. वह पूरी तरह से साइकोटिक था.'

नीति की सगाई, शादी और अफवाह

बता दें कि नीति ने अगस्त 2019 में अपने बॉयफ्रेंड परिक्षित बावा से सगाई की थी. इसके एक साल बाद, 13 अगस्त 2020 को, दोनों ने शादी कर ली. लेकिन फिर साल 2024 में नीति और परिक्षित के अलग होने की खबरें आने लगीं.

---Advertisement---

वही जवाब...

इसके कुछ दिन बाद ही नीति ने इन अलग होने वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'जब आप किसी बात रिएक्ट नहीं करते, तो वही जवाब होता है. अगर कुछ नहीं हो रहा है, तो आपको कोई क्लेरिफिकेशन देने की जरूरत नहीं है.'    

First published on: Jul 05, 2026 05:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola