---विज्ञापन---
‘कई साल से पत्नी संग नहीं सोया…’ खुद से छोटी हीरोइनों के साथ हैं संबंध, ऐसे खुली फेमस एक्टर की पोल
Tanya Puri Schocking Reveal Married Bollywood Actor: करण जोहर के आने वाले रिएलिटी शो 'ट्रेटर्स 2' में जल्द ही नजर आने वाली तान्या पुरी ने फिल्मी जगत के एक आइडल कपल के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
Tanya Puri Schocking Reveal Married Bollywood Actor: मनोरंजन जगत में जिनती कहानियां पर्दे के ऊपर दिखाई देती हैं, उसे ज्यादा पर्दे के पीछे छिपाई जाती है. यहां कई बार दुनिया और लोगों के सामने परफेक्ट और आइडल कपल के रूप में दिखने वाले एक्टर और एक्ट्रेस के रिश्ते कई बार असल जिंदगी में अंदर से खोखले होते हैं. फिल्मी जगत के ऐसे ही एक आइडल कपल के बारे में प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने खुलासा किया है. तान्या ने इस कपल के बारे में वो बातें भी बताई, जो शायद सिर्फ उन दोनों के बीच में थी. चलिए जानते हैं कि तान्या ने इस कपल के बारे में और क्या कुछ कहा है.
आइडल मैन की इमेज
जाहरा जानी के पॉडकास्ट में पहुंची तान्या ने बताया, 'मैं जिसके बारे में बात कर रही हूं वो एक ऐसा एक्टर है, जिसे लोग ग्रीन फ्लैग का फॉरस्ट मानते हैं... लोगों की नजर में उस एक्टर की पिक्चर परफेक्ट आइडेंटिटी है, उसकी इमेज एक आइडल मैन की है. उसके बच्चे हैं... वो एक अच्छा पिता है.'
एक्टर पति के बारे में सच...
तान्या ने आगे कहा, 'उस एक्टर की पत्नी हमारी कंपनी में आई थी. वह अपने एक्टर पति के बारे में सच जानना चाहती थी. क्योंकि उनको पिछले काफी समय से एक्टर के व्यवहार में कुछ गलत लग रहा था. वो कोई एक्शन लेना चाहती थी. हमने अपना काम शुरू किया और सब पता कर लिया.
खुद से छोटी हीरोइनों के साथ हैं संबंध
तान्या ने कहा, वह एक ऐसा एक्टर था जो एक फ्रैंचाइजी पर मूवी में काम करता था. वहां वो अपने से छोटी उम्र की लड़कियों के साथ काम करते हुए उनके संपर्क में आया. हमें पता चला कि वो असल जिंदगी में भी छोटे उम्र की लड़कियों के संबंध में था.
कई साल से पत्नी संग नहीं सोया...
तान्या ने आगे बताया, 'ये पति-पत्नी सेक्सुअली भी एक-दूसरे के साथ कंपैटिबल नहीं थे. उन दोनों के बीच फिजीकल इंटीमेसी बिल्कुल जीरो थी. एक्टर की पत्नी ने हमें बताया कि कई साल से उनका पति उनके साथ नहीं सोया और न ही उनके बीच कोई इंटीमेसी नहीं हुई है. यहां तक कि वो दोनों एक रूम में तक में साथ नहीं सोते हैं. हालांकि, दोनों एक-एक बच्चे का ख्याल रखते हैं. वो कपल आज भी साथ है.' तान्या ने उस एक्टर का नाम रिवील नहीं किया. लेकिन इंटरनेट पर लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.