Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी के इस पॉपुलर कपल की शादी में आई दरार? एक्ट्रेस बोलीं- 5 साल बाद पति से हो रही अलग

---विज्ञापन---

TV celebrity Separation: टीवी इंडस्ट्री से एक और रिश्ते के टूटने की खबर सामने आई है. हाल ही में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि शादी के 5 साल बाद उन्होंने और उनके पति आदित्य कपाडिया ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है.

एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

तन्वी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए इस खबर की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि कई महीनों तक सोचने और समझने के बाद दोनों इस निष्कर्ष पर पहुंचे. एक्ट्रेस ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से एक है, लेकिन इसे पूरी समझदारी, सम्मान और शांति के साथ लिया गया है.

---Advertisement---

पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात

अपने पोस्ट में तन्वी ने लिखा कि पिछले कुछ समय से लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछ रहे थे और चिंता भी जता रहे थे. ऐसे में उन्होंने खुद सामने आकर सच्चाई बताना सही समझा. उन्होंने कहा कि वह और आदित्य अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं.

कपल ने क्यों लिया यह फैसला?

एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि उनके रिश्ते में किसी तरह की कड़वाहट नहीं है. दोनों ने एक-दूसरे और अपने परिवारों का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है. उन्होंने सभी से अपील की कि इस मुश्किल दौर में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उन्हें इस बदलाव को संभालने के लिए थोड़ा समय और स्पेस दिया जाए.

---Advertisement---

सादगी से की थी शादी

तन्वी और आदित्य की प्रेम कहानी टीवी शो 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' के सेट पर शुरू हुई थी. दोनों ने साल 2013 में सगाई की थी, लेकिन शादी करने के लिए लंबा इंतजार किया. आखिरकार 16 फरवरी 2021 को दोनों ने सादगी भरे अंदाज में कोर्ट मैरिज की और बाद में परिवार व करीबी दोस्तों के साथ छोटा-सा जश्न मनाया.

एक बेटे के मम्मी-पापा है कपल

शादी के बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता बने, जिसकी उम्र अब करीब तीन साल है. हालांकि अब इस रिश्ते का सफर खत्म हो रहा है, लेकिन तन्वी के बयान से साफ है कि दोनों ने बिना किसी विवाद के सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला किया है.

---Advertisement---

एक्ट्रेस के खुलासे से फैंस परेशान

तन्वी के इस खुलासे के बाद उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत बनाए रखने की शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं, टीवी इंडस्ट्री में एक और चर्चित कपल के अलग होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है.

First published on: Jul 06, 2026 01:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola