---विज्ञापन---

‘चुप…’ प्लास्टिक सर्जरी के आरोपों पर भड़कीं पवित्रा पुनिया, खुलकर किया मौनी रॉय का सपोर्ट

Pavitra Punia Angery on Plastic Surgery Allegations: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल रही है. इंटरनेट पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने खुद को ओर खूबसूरत बनाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये एक बड़ा मुद्दा बन गया. अब इस पूरे मामाले पर 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया का रिएक्शन आया है. जिसमें उन्होंने ट्रॉलर्स की क्लास लगाई है.

दरअसल, हाल ही में मौनी रॉय 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के प्रीमियर में पहुंची थीं, जहां बदले-बदले लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ये अटकलें लगाने लगे कि एक्ट्रेस ने खूबसूरत बनने के लिए कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जरी करवाई है.

---Advertisement---

इसके बाद ही उन्हें कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जरी के नाम पर सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने लगे, जैसे ही मुद्दा इंटरनेट पर अपनी परवान चढ़ने लगा. इस बीच एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड हुआ, जिसमें एक्ट्रेस ने मौनी रॉय का सपोर्ट करते हुए जमकर क्लासलगाई.

इस वीडियो में पवित्रा ने मौनी रॉय की प्रीमियर वाली लगाई, जिसके साथ उन्होंने एक तीखा मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को अपना मुंह बंद रखने की सलाह दी. एक्ट्रेस ने वीडियो के टेक्स्ट ओवरले में लिखा, 'सभी ट्रोलर्स से निवेदन है कि ट्रोलिंग करना और अभिनेताओं को परेशान करना बंद करें.'

---Advertisement---

टेक्स्ट ओवरले में उन्होंने लिखा, वह किचन आपका नहीं है, और वह खाना भी आपका नहीं है. आपके बकवास करने से हमारा कुछ नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि तुम्हें एक अलग से सैलरी मिलती है.'

इसके अलावा, पवित्रा वीडियो में खुद भी कहती हैं, 'ठीक है, तो मुझे नहीं पता कि आप लोगों को क्या समस्या है, लेकिन मुझे लगता है कि आप सभी को ट्रोल करना बहुत पसंद है, और कहीं न कहीं मुझे लगता है कि मीडिया भी इन चीजों का आनंद ले रहा है.'

वीडियो में पवित्रा आगे कहती हैं, 'इंडस्ट्री में कई लोग कहते हैं ये सब करो. इसलिए जो कर सकता है वो करता है, और हां, जिस किसी को भी ये लगता है उसे ये करवाना चाहिए. अगर उसे या उसकी फैमिली को इससे कोई परेशानी है, तो वो पैसे खर्च करके करवाए और तुम लोग ट्रोल करना बंद करो. चुप रहो...'

First published on: May 02, 2026 07:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.