---विज्ञापन---
41 की उम्र में दूसरी बार शादी को तैयार जेनिफर विंगेट, सामने आई लोकेशन और मैरिज डेट की जानकारी
जेनिफर विंगेट टीवी की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक के कई साल बाद वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर दूसरी बार शादी करने की तैयारी में हैं. इसी बीच उनकी कथित शादी, वेन्यू और वेडिंग प्लान से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आई हैं.
विलियम इस्माइल संग करेंगी जेनिफर दूसरी शादी
दरअसल, बॉम्बे टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक, जेनिफर विंगेट एक निजी समारोह में विलियम इस्माइल से शादी करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक व्हाइट वेडिंग होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे.
जेनिफर गुरुवार 16 जुलाई को करेंगी क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी
सूत्रों का दावा है कि जेनिफर अपनी शादी में कार्लेओ द्वारा डिजाइन किया गया सफेद गाउन पहनेंगी. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी गुरुवार, 16 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम में होने वाली है.
करण सिंह ग्रोवर संग हुआ था 2014 में जेनिफर का तलाक
बता दें कि जेनिफर विंगेट ने 9 अप्रैल 2012 को अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2014 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली.
जेनिफर विगेंट करियर
तलाक के बाद जेनिफर ने अपने करियर पर पूरा ध्यान दिया. वह 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', 'बेपनाह' और 'दिल मिल गए' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह 'कोड M' और 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' जैसी वेब सीरीज में भी दिखाई दी हैं. वह जल्द ही 'तलाश: अ मदर्स सर्च' में नजर आएंगी.
कौन हैं जेनिफर के होने वाले पति विलियम इस्माइल
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर के कथित होने वाले पति विलियम इस्माइल सिंगापुर में रहते हैं और MHC Digital Group में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के पद पर काम करते हैं. बताया जाता है कि वह अक्टूबर 2022 में इस कंपनी से जुड़े थे. इससे पहले भी वह कई कंपनियों में प्रोडक्ट मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट जैसे सीनियर पदों पर काम कर चुके हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके करीब 936 फॉलोअर्स हैं और अब तक उन्होंने 174 पोस्ट साझा किए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.