Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं जेनिफर विगेंट के होने वाले पति? जिनके साथ 16 जुलाई को करेंगी दूसरी शादी

---विज्ञापन---

Jennifer Winget Second Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर 16 जुलाई को अपने कथित बॉयफ्रेंड विलियम इशमाएल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी भारत में नहीं, बल्कि यूके में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी. इस खास समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

दूसरी शादी करेंगी जेनिफर

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर अपने बड़े दिन पर मशहूर डिजाइनर कार्लियो का डिजाइन किया हुआ व्हाइट ब्राइडल गाउन पहनेंगी. पिछले काफी समय से जेनिफर और विलियम के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में हो रही थी. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया. अब शादी की खबरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

---Advertisement---

कौन हैं जेनिफर के होने वाले दूल्हे?

अगर विलियम इशमाएल की बात करें तो वह सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं. फिलहाल वह एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं.

क्या करते हैं जेनिफर के होने वाले पति?

उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह अक्टूबर 2022 से इस कंपनी से जुड़े हैं. इससे पहले वह लगभग एक दशक तक यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक में ट्रेडिंग और फॉरेन एक्सचेंज मार्केट से जुड़े रहे. उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में पढ़ाई की है.

---Advertisement---

पहले करण सिंह ग्रोवर से हुई थी शादी

जेनिफर की यह दूसरी शादी होगी. इससे पहले उन्होंने साल 2012 में टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. दोनों की मुलाकात पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद जेनिफर ने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा और पूरी तरह अपने करियर पर फोकस किया.

दर्शकों के दिल पर राज करती हैं जेनिफर

वर्क फ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', 'बेपनाह' और 'दिल मिल गए' जैसे कई हिट शोज में काम किया है. खासकर 'बेहद' में निभाया गया उनका माया मेहरोत्रा का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

---Advertisement---

ओटीटी की दुनिया में बनाई पहचान

टीवी के बाद जेनिफर ने ओटीटी पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वह 'कोड एम' और 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. वहीं, आने वाले समय में वह परिणीति चोपड़ा के साथ डिजिटल प्रोजेक्ट 'तलाश: ए मदर्स सर्च' में दिखाई देंगी. अब फैंस को उनकी शादी की ऑफीशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है.

First published on: Jul 15, 2026 02:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola