Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस टीवी एक्ट्रेस को शादी से पहले हुई लाइलाज बीमारी? बोलीं- ‘ये बेहद खतरनाक लेवल…’

---विज्ञापन---

TV Actress Serious Illness: टीवी की पॉपुलर और बबली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, जैस्मिन भसीन पिछले कुछ दिनों से अपनी तबीयत को लेकर चर्चा में हैं. पिछले महीने अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गई जैस्मिन की उनके बर्थडे वाले दिन पर इतनी तबीयत खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. अब इस पूरी घटना के बारे में जैस्मिन भसीन ने खुद का बताया है. जैस्मिन ने कहा कि दुबई के डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि मुझे लाइलाज बीमारी है. इसके साथ ही जैस्मिन ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में बीमारी के लक्षण इग्नोर किया था, जिससे उनकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई.

बीमारी की बात

पिंकविला के पॉडकास्ट में पहुंची जैस्मिन ने अपनी बीमारी की बात करते हुए कहा कि देर से अस्पताल जाने से उनकी हालत और बिगड़ गई. जैस्मिन ने कहा कि दुबई पहुंचते ही शाम से उनकी तबीयत खराब होने लगी. सुबह उठते ही उन्हें हल्का बुखार महसूस हुआ, लेकिन पहले तो उन्होंने सोचा कि यह ट्रेलर की वजह से हे रहा है.

---Advertisement---

खतरनाक स्लेवल पर...

पॉडकास्ट में जैस्मिन ने कहा, 'मैं अस्पताल पहुंची, और जब तक उन्होंने मेरी जांच की, तब तक मेरा सीआरपी लेवल (बॉडी में इंफेक्शन का मापने वाला मार्कर है) सभी लेवल को पार कर चुका था और बेहद खतरनाक स्लेवल पर पहुंच गया था. सीआरपी लेवल 0 से 5 के बीच होना चाहिए; मेरे स्कैन ने मेरा लेवल लगभग 323 था.'

मुझे लाइलाज बीमारी...

जैस्मिन ने कहा, 'हमें अभी भी दोबारा स्केन करवाना है क्योंकि दुबई के डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि मुझे लाइलाज बीमारी है. यह बहुत जटिल मामला है. मेरी आंत के एक हिस्से में सूजन है, और इसके कई कारण हो सकते हैं.' जैस्मीन ने आगे बताया कि इलाज जारी रखने के लिए भारत लौटने से पहले उन्हें तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.

---Advertisement---

मेरा बहुत बुरा दौर...

जैस्मिन ने आगे कहा, 'अब, मैं सच में बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं. भगवान का शुक्र है. पिछले डेढ़ महीने से मैं लगातार कई बार बीमार पड़ी हूं. अब तो मुझे यह कहने में भी डर लगता है, 'हां, मैं अच्छा महसूस कर रही हूं'... पिछले कुछ महीनों में मेरा बहुत बुरा दौर रहा है. मुझे लगता है कि मैं बहुत बिजी रही हूं और ब्रह्मांड मुझे यह बताने की कोशिश कर रहा था, 'जैस्मिन, थोड़ा आराम करो.'

First published on: Jul 26, 2026 05:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola