---विज्ञापन---
Indian Idol 16 Winner: ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक बनीं विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ घर ले गईं लाखों की प्राइज मनी
Indian Idol 16 Winner: टीवी के मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 16वें सीजन का 10 महीने लंबा सफर आखिरकार आज ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया. इसी के साथ 'इंडियन आइडल 16' को अपना विनर भी मिल गया है. ओडिशा की 24 साल की ज्योतिर्मयी नायक ने अपने सभी कॉम्पिटिशन को हराते हुए शो की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. चलिए आपको फर्स्ट रनर-अप और विनर की प्राइज मनी के बारे में बाकी डिटेल्स देते हैं.
ग्रैंड फिनाले का मुकाबला
10 महीने तक चले 'इंडियन आइडल' के 16वें सीजन की ट्रॉफी ज्योतिर्मयी नायक ने फिनाले में अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मैस्कम बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला को हराकर जीता है. ग्रैंड फिनाले में इन सभी टॉपर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला.
फर्स्ट रनर-अप और प्राइज मनी
जहां, ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक 'इंडियन आइडल 16' की विनर बनीं हैं, वहीं, जबलपुर के तनिष्क शुक्ला शो के फर्स्ट रनर-अप रहे हैं. विनर ज्योतिर्मयी ने शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने साथ घर ले गईं.
कैंसर पीड़ितों को दिया जीत का श्रेय
ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी जीत का श्रेय उन कैंसर पीड़ितों को दिया जिन्हें उन्होंने म्यूजिक थेरेपी के जरिए से ठीक किया था. अपनी विनिंग स्पीच में ज्योतिर्मयी ने कहा, 'यह सफर लगभग एक साल लंबा रहा है. मैं 14 सितंबर को मुंबई आई थी, और यह एक शानदार सफर रहा है. खुशी की बात है कि यह ट्रॉफी जीतने के साथ फलदायी भी साबित हुआ. मैंने कभी इनाम की राशि जीतने के बारे में नहीं सोचा था. मेरा बस यही मानना था कि मुझे अपना बेस्ट पर्फोमेंस देना है.'
लोगों को पसंद आया शो
'इंडियन आइडल 16' के जजों की कुर्सी पर श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और रैपर बादशाह बैठे हुए थे. इस बार सीजन का थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' था, जो ऑडियंस को इतना पसंद आया कि इस शो को 2 बार तीन-तीन महीने का एक्सटेंशन मिला.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.