---विज्ञापन---
एक-दूसरे के आमने-सामने आईं टीवी की दो पॉपुलर बहुएं, बोलीं – ‘ये बहुत चतुर…’
Hina Khan vs Shilpa Shinde Face to Face in Lock Upp: टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' में आने के बाद से अक्सर अपनी दुश्मनी को लेकर चर्चा में रहती हैं. 'बिग बॉस 11' में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई तीखी नोकझोक आज भी टीवी की सबसे पॉपुलर लड़ाई में से एक है. अब 'लॉक अप 2' में टीवी की ये दोनों बहुएं एक बार फिर एक-दूसरे आमने-सामने हैं. हालांकि, यहां दोनों के बीच के बातें सुन और रिश्ता देख ऑडियंस हैरान रह गई. दरअसल, यहां शिल्पा शिंदे 'लॉक अप 2' की कंटेस्टेंट है और हिना खान एक स्पेशल गेस्ट हैं. यहां हिना खान ने शिल्पा शिंदे की तारीफ की.
शिल्पा को किंग बनाए...
'लॉक अप 2' के नए एपिसोड में उर्फी जावेद के साथ शो की स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं हिना खान ने 5 अनसेफ कंटेस्टेंट से बात करते हुए उन्हें किंगमेकर की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने उनसे कहा कि वो शिल्पा को किंग बनाए. हिना ने आगे कहा, 'शिल्पा से न डरें और न ही उन्हें सब कुछ थाली में परोसकर दें.
वह बहुत ही चतुर...
हिना की ये बात सुनने के बाद उर्फी जावेद ने उनसे पूछा कि क्या उनके कहने का मतलब ये है कि बाकी सभी कंटेस्टेंट की तरफ से शिल्पा को आगे बढ़ने से है? इस पर हिना खान ने हां कहते हुए कहा, 'मैं उन्हें यह मौका देना चाहती हूं, वह बहुत ही चतुर खिलाड़ी हैं.'
शिल्पा सबसे योग्य...
हालांकि, हिना खान ने शिल्पा की इतनी तारीफ करने के बावजूद उन्हें नॉमिनेट से बचाने से इनकार कर दिया. हिना में शिल्पा की जगह वरुण यादव उर्फ लैला को बचाने को सिलेक्ट किया. उन्होंने आगे कहा, 'वरुण, मैंने तुम्हारा नाम सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि तुम एंटरटेन करते हो. वरना, सच कहूं तो पॉजिटिव या नेगेटिव कॉट्रीबेयूशन के आधार पर, आप पांचों में से शिल्पा सबसे योग्य हैं.'
फैंस का रिएक्शन
हिना के मुंह से शिल्पा की तारीफ सुन सोशल मीडिया पर लोगों की बहस शुरू हो गई. जहां एक फैन ने लिखा, 'लोगों को उनसे लड़ाई की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की.' दूसरे फैन ने लिखा, 'क्या अब कॉम्पिटिशन खत्म?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शिल्पा सबसे अच्छी हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.