Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

टीवी एक्ट्रेस को कैंसर के बाद हुई ये गंभीर बीमारी, सर्जरी ही एक मात्र उपाय?

TV Actress Deepika Kakkar Health: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले काफी समय से अपने लिवर कैंसर का इलाज करवा रही थीं. वहीं, अब कैंसर के इलाज के बाद एक बार फिर से गंभीर बीमारी की शिकार हो गई हैं, जिसके बारे में खुद दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने बताया है. चलिए जानते हैं अब एक्ट्रेस को कौन-सी परेशानी हो गई है.

एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में पत्नी दीपिका की हेल्थ को लेकर एक खबर फैंस के साथ शेयर की है. इस वीडियो में दीपिका और शोएब शुक्रवार को एक बर्थडे पार्टी में शामिल होते नजर आए, लेकिन उसी रात दीपिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

इस बारे में बात करते हुए शोएब ने वीडियो में कहा, 'आज (शनिवार) का पूरा दिन अस्पताल के चक्कर काटने में ही बीत गया. कल तक सब ठीक था. दीपिका को दो दिन से पेट में हल्का दर्द था, जो शुक्रवार रात को बढ़ गया.

शोएब ने बताया कि दीपिका की तबियत बिगड़ने के बाद वो लोग डॉक्टर के पास गए, उन्होंने दीपिका का सीटी स्कैन किया, जिसमें पता चला कि दीपिका के पेट में 13 मिमी (1.3 सेमी) की एक और सिस्ट हो गई है.

इस पर दीपिका ने आगे कहा, 'पेट दर्द के साथ-साथ मुझे पिछले दो दिनों से कंधे में भी दर्द हो रहा है. यह हमारे लिए परेशानी की बात नहीं थी. हालांकि, डॉक्टर कह रहे हैं कि कंधे का दर्द इसकी वजह से नहीं है.'

शोएब ने आगे कहा, 'इस सिस्ट के अलावा सब कुछ नॉर्मल है. हमें इसी बात का डर था. पिछली बार डॉक्टर ने हमें बताया था कि इसके खराब तरीके से बड़े और बहुत खतरनाक ट्यूमर के दोबारा होने की संभावना रहती है.

शोएब ने आगे कहा, 'हालांकि अभी यह शुरुआती फेज में है, लेकिन दिसंबर में कराए गए पीईटी स्कैन में यह नहीं दिखा था. हमने खून की जांच भी करवाई है, जिसमें रेंज थोड़ी ज्यादा है. इसलिए डॉक्टर ने इसका इलाज करने का फैसला किया है. कोई बड़ी सर्जरी नहीं होगी, लेकिन सिस्ट को जला दिया जाएगा. दीपिका को इसके लिए 3-4 दिन अस्पताल में भर्ती रहना होगा.'

First published on: Feb 23, 2026 04:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.