---विज्ञापन---
‘टॉक्सिक’ को बॉक्स ऑफिस पर निगल जाएगी ये फिल्म? रिलीज से पहले ही कर लिया तगड़ा कलेक्शन

सिनेमाघरों में 19 मार्च को वो मंजर दिखने वाला है, जिसका गवाह इतिहास बनेगा. रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' एक ही दिन रिलीज हो रही हैं. खास बात यह है कि दोनों ही फिल्मों ने पर्दे पर आने से पहले ही अपनी लागत का बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया है. जहां 'धुरंधर' के पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता ने इसके सीक्वल के लिए जमीन तैयार की है, वहीं यश की 'टॉक्सिक' के धाकड़ डिस्ट्रिब्यूशन सौदों ने बॉलीवुड के गलियारों में खलबली मचा दी है.

रिलीज से पहले ही नोटों की बारिश- यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने सिर्फ तेलुगु राज्यों (आंध्र-तेलंगाना) के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स और ओवरसीज डील से करीब ₹225 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. वहीं, 'धुरंधर 2' ने अपने डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए करीब ₹245 करोड़ की तगड़ी रिकवरी की है. यानी दोनों फिल्में मैदान में उतरने से पहले ही मुनाफे की तरफ बढ़ चुकी हैं.

किसका पलड़ा भारी?- आंकड़ों की मानें तो फिलहाल 'धुरंधर 2' का कुल प्री-रिलीज कलेक्शन 'टॉक्सिक' से थोड़ा ज्यादा नजर आ रहा है. जिओ स्टूडियोज और अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ हुई बड़ी डील्स ने रणवीर की फिल्म को बढ़त दिलाई है. हालांकि, यश का ओवरसीज मार्केट (खासकर गल्फ देश) में जो दबदबा है, वह 'टॉक्सिक' को विदेशी धरती पर बड़ी जीत दिला सकता है.

19 मार्च का 'महा-क्लैश'- पहले चर्चा थी कि यश अपनी फिल्म की डेट आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि दोनों फिल्में 19 मार्च को ही टकराएंगी. यह क्लैश इसलिए भी बड़ा है क्योंकि इसी दौरान 'गुड़ी पड़वा' और 'ईद' की छुट्टियां भी हैं, जिसका फायदा दोनों फिल्में उठाना चाहती हैं.

धुरंधर 2 की जमी-जमाई ऑडियंस- रणवीर सिंह की फिल्म के पास सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका 'फेन बेस' है. पहले पार्ट ने दुनियाभर में ₹1300 करोड़ कमाकर जो साख बनाई है, उसका सीधा फायदा सीक्वल को मिलेगा. दर्शक हमजा और रहमान डकैत के अधूरे राज जानने के लिए पहले से ही बेताब हैं.

साउथ बनाम नॉर्थ की जंग- 'टॉक्सिक' को नॉर्थ इंडिया में अनिल थडानी (AA Films) डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं, जिन्होंने 'पुष्पा' और 'केजीएफ' को हिट कराया था. वहीं 'धुरंधर 2' का नॉर्थ में एकतरफा राज रहने की उम्मीद है. मुकाबला इस बात पर टिक गया है कि क्या यश हिंदी बेल्ट में सेंध लगा पाएंगे या रणवीर का 'धुरंधर' अवतार उन्हें साउथ में भी टक्कर देगा.