---विज्ञापन---
Toxic Teaser X Review: ‘पावरहाउस..’ Yash को फिर से गैंगस्टर रोल में देख दीवाने हुए लोग, टीजर पर बोले-‘2000 करोड़ लोडिंग’

यश स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म टॉक्सिक का आज मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म का टीजर धमाकेदार है और इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है. टीजर को देख लोग अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं. ट्विटर पर भी यह लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोगों का कहना है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि टीजर पर लोगों का रिएक्शन कैसा रहा है.

एक यूजर ने फिल्म के टीजर को लेकर कहा, "अब बारी है मॉन्स्टर को बाहर निकालने की.इंतज़ार खत्म! Toxic Teaser आपके स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक क्रांति है. इस पागलपन को 5 भाषाओं में देखें.

दूसरे ने लिखा, "टॉक्सिक टीजर रिव्यू, यश की रणवीर सिंह से होगी टक्कर, राया की दहाड़ 'धुरंधर 2' को और भी दमदार बनाएगी, टीज़र देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए.

एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है, या Toxic Teaser असल में KGF का ही एक चटख रंग वाला वर्जन है? मुझे Yash की एनर्जी तो पसंद है, लेकिन गैंगस्टर-हीरो का वो फॉर्मूला अब घिसा-पिटा सा लगने लगा है. मुझे हिंसा से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वो चालाकी भरी होनी चाहिए, सिर्फ शोर-शराबा नहीं.

चौथे यूजर ने लिखा, "टॉक्सिक टीज़र रिलीज़.यश वापस आ गया है और इस बार पहले से भी ज्यादा डार्क.गोवा के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में सेट, Toxic Teaser एक रॉ और इंटेंस वाइब दिखाता है.हर लुक, हर मूव यश की शार्प बॉडी लैंग्वेज और किलर मैनिफेस्टेशन कमाल की है.पूरी तरह से पागलपन. मास + क्लास = ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है.

अन्य यूजर ने लिखा, "ये क्या है..टॉक्सिक के निर्माताओं का क्या शानदार टीजर है..1000 करोड़.2000 करोड़ लोडिंग.यश #Toxic डेडी इज होम.

एक और यूजर ने लिखा, "Toxic Teaser - स्वैग से भरपूर एक्शन, हिंसा और खून-खराबे से भरा एक ज़बरदस्त टीज़र है. यश एक पावरहाउस हैं.. संगीत प्रभावशाली है, विज़ुअल इफेक्ट्स और सेट शानदार दिखते हैं..यह बदला और तबाही का एक अथक सफर लग रहा है.