---विज्ञापन---
Toxic: यश और कियारा की ‘टॉक्सिक’ की कहानी लीक; फैंस का बढ़ा एक्साइटमेंट; जानें अब तक क्या पता लगा?

Toxic Teaser Release Timing: सुपरस्टार यश और कियारा अडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जिसकी तैयारी फिल्म के मेकर्स ने शुरू कर दी है. जनवरी में आए फिल्म के इंटरड्यूसिंग वीडियो ने फैंस के बीच मूवी के लेकर एक्साइमेंट बढ़ा दी थी. अब मेकर्स इस फिल्म की रिलीज के लिए लोगों को बैचेन करने वाले है. चलिए जानते हैं कैसे...

दरअसल, फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स ने ऐलान किया है कि शुक्रवार (20 फरवरी) को मूवी का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स की घोषणा ने ही लोगों की बेकरारी बढ़ा दी है.

इसमें कोई शक नहीं कि यश की 'टॉक्सिक' में जबरदस्त एक्शन के साथ भरपूर ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिलर होगा. इसकी एक झलक मूवी के इंट्रोड्यूसिंग वीडियो में पहले ही देखी जा चुकी है.

'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स ने एक शानदार नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के पहले टीजर की रिलीज की घोषणा की, जिसमें उन्होंने टीजर रिलीज की डेट और टाइमिंग के बारे में बताया.

'टॉक्सिक' के मेकर्स ने बताया कि शुक्रवार को एक धमाका होने वाला है, क्योंकि 'टॉक्सिक' का टीजर 20 फरवरी को सुबह 9.35 बजे रिलीज किया जाएगा.

इसके साथ ही ये भी बताया कि 'टॉक्सिक' का टीजर वीडियो यूट्यूब से लेकर फेसबुक, X और इंस्टाग्राम तक पर स्ट्रीम किया जाएगा. जब से ये घोषणा हुई, फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश और कियारा अडणवी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में होंगे. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.