Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

’18 साल की उम्र… दो बार मारने…’ एक कीबोर्ड ने बचाई Toxic के म्यूजिक कंपोजर की जान, आपबीती सुन फट जाएगा कलेजा

Toxic Music Composer Story: फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की कहानी हर किसी की अलग होती है. कई लोगों को ज्यादा कुछ किए बिना ही सफलता मिल जाती है. वहीं कई लोगों को सफलता पाने में सालों लग जाते हैं. ऐसे ही एक प्रेरणादायक व्यक्ति के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के म्यूजिक कंपोजर हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं म्यूजिक कंपोजर रवि बस्रूर की जिनके संघर्ष की कहानी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है जिसके बारे में रवि बस्रूर ने खुद बताया है.

रवि बसरूर ने बताया कि उन्होंने दो बार खुद को जान से मारने की कोशिश की थी. दूसरी बार एक व्यक्ति ने उनका म्यूजिक सुनकर उनकी जान बचा ली. उस व्यक्ति ने उन्हें एक कीबोर्ड खरीदकर दिया और 35,000 रुपये भी दिए.

रवि बसरूर ने ये किस्सा तब बताया जब डायरेक्टर विश्वक सेन ने फिल्म 'कल्ट' के म्यूजिक लॉन्च पर उन्हें रोलेक्स घड़ी गिफ्ट में दी थी. इस पर रवि ने कहा, 'यह सिर्फ एक घड़ी नहीं है, यह म्यूजिक कंपोजर के लिए सम्मान है.'

न्यूज18 के अनुसार, रवि ने कहा, 'मुझे 25 साल का एक्सपिरियंस है. मैंने हमेशा अच्छे लोगों को अच्छा म्यूजिक देने का कोशिश की है. आज इस सम्मान से उन्होंने मेरी आत्मा की सराहना की है.'

इस दौरान रवि ने बताया कि '18 साल की उम्र तक मैंने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी, मैं ये जिंदगी नहीं जीना चाहता था. हालांकि, दोनों बार मेरी जान बच गई.'

रवि ने कहा, जिस व्यक्ति ने मुझे दूसरी बार बचाया, उसने मेरा म्यूजिक सुना, मुझे एक कीबोर्ड खरीदकर दिया और 35,000 रुपये दिए. उसी दिन मैंने अपना नाम बदलकर रवि रख लिया. यह उस व्यक्ति का नाम था जिसने मेरी जान बचाई थी.' फिलहाल, वो 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के लिए म्यूजिक तैयार कर रहे हैं.

First published on: Feb 22, 2026 07:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.