Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

घुंघराले बालों की वजह से रिजेक्ट हुआ था ये स्टार, डेब्यू से हिट लेकिन अब लगातार हो रहा Flop

आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपने करियर की शुरुआत रणवीर सिंह के साथ की. डेब्यू से हिट हुआ, लेकिन इसके बाद एक्टर की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और अधिकतर फिल्में फ्लॉप साबित हुईं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी की, जिन्होंने अपना डेब्यू रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ से किया था. इंडस्ट्री में सिद्धांत का सफर अब भी काफी मुश्किल भरा हुआ है. अपनी पहली फिल्म के बाद सिद्धांत लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में कुछ खास पसंद नहीं की जा रही हैं. सिद्धांत ने अपने करियर में कई बार रिजेक्शन झेला है. एक्टर इसे लेकर कई बार खुलासा कर चुके हैं.

इन दिनों सिद्धांत अपनी नई फिल्म फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म की कहानी में सिद्धांत के कैरेक्टर को एक अरेंज मैरिज में तुतलाने की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता है.

एक इवेंट में जब सिद्धांत से रिजेक्शन पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया, “जब मैं एक्टिंग में आने के लिए स्ट्रगल कर रहा था, तो मुझे कई रिजेक्शन मिले. लेकिन मुझे एक बात याद है जो लंबे समय तक मेरे साथ रही. मैंने उससे 1-2 साल पहले ही CA छोड़ा था. मैंने एक बड़ी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और मैं शॉर्टलिस्ट हो गया. कई वर्कशॉप हुईं और मैं कैरेक्टर में घुल-मिल गया. मैं हैरान था कि फ्रेश फेस जीते हुए सिर्फ एक साल हुआ था और मैं यहां एक फिल्म में लीड रोल में था. यह बहुत आसान लगा.

डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर को मैं पसंद आया. लेकिन 3-4 महीने की वर्कशॉप के बाद प्रोड्यूसर ने स्क्रीन टेस्ट देखा और मुझे रिजेक्ट कर दिया. मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से पूछा और उन्होंने कहा कि यह मेरे कर्ली बालों की वजह से हुआ था. ‘कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते'.”

उस वक्त अपने कर्ली हेयर की वजह से सिद्धांत को रिजेक्शन झेलना पड़ा और उनसे कहा गया कि वो अपने बाल सीधे करें और दूसरा ऑडिशन दें. लेकिन उन्हें यह कहकर फिर से रिजेक्ट कर दिया गया, ‘ बाल ज्यादा सीधे हो गए हैं'. मैंने सोचा, “किसी को रिजेक्ट करने का यह क्या क्राइटेरिया है?”

इस रिजेक्शन ने सिद्धांत को झकझोरकर रख दिया. उन्होंने कहा, “आखिरकार जब मुझे रिजेक्ट कर दिया गया तो मैं घर गया और अपना सिर मुंडवा लिया. मैं बहुत दुखी था. ये बात मेरे दिमाग में लंबे समय तक रही.”

बता दें सिद्धांत अब तक गली बॉय, बंटी और बबली 2, गहराइयां, फोन भूत, खो गए हम कहां, युध्रा, धड़क 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. लेकिन उनकी ये सारी फिल्में एवरेज ही रहीं और इनमें से कोई भी फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं है.

First published on: Feb 16, 2026 05:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.