---विज्ञापन---

‘धुरंधर’ से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, 16 एपिसोड्स की इस कहानी के हर मोड़ पर मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

बॉलीवुड फिल्म धुरंधर ओटीटी पर गदर काट रही है और सिनेमाघरों में धुरंधर 2 धड़ा धड़ कमाई कर रही है. यह इस साल की बेहतरीन स्पाई थ्रिलर फिल्म साबित हुई है. लोग इस मूवी के दीवाने हो गए हैं. लेकिन आज हम एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं. जिसका हर एपिसोड सस्पेंस से भरा हुआ है और आप इसे देखते हुए सोच में पड़ जाएंगे कि आगे क्या होने वाला है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस स्पाई थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, वो साल 2021 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज के 16 एपिसोड हैं और इसे आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है और ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज स्नोड्रॉप की. यह कोरियाई स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसमें दिखाया जाता है कि एक नॉर्थ कोरिया का सिपाही जासूस बनकर साउथ कोरिया जाता है और वह वहां पर एक मिशन पर पहुंचता हैं.

इस सीरीज की कहानी 1987 के लोकतंत्र आंदोलन के समय की है. जहां पर यंग-रो नाम की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लड़की की ब्लाइंड डेट पर मुलाकात एक लड़के से होती है और इसी बीच पुलिस उस लड़के की तलाश कर रही होती है. अगले दिन जब पुलिस उसकी तलाश करती है, तो उसे गोली लगती है और वो जा पहुंचता है यंग-रो के होस्टल के कमरे में. जिसके बाद वो उसे छुपने में मदद करती है और ये सोचती है कि वो कोई स्पाई नहीं है.

इन सभी हालातों के दौरान स्पाई सू-हो से यूनिवर्सिटी गर्ल यंग-रो को प्यार हो जाता है. बल्कि उसे जब पता चलता है कि वो नॉर्थ कोरियाई स्पाई है, वह तब भी खुद को रोक नहीं पाती है.

स्नोड्रॉप सीरीज का कहानी सिर्फ रोमांटिक ही नहीं बल्कि सस्पेंस से भरी हुई है. इसके अलावा इसमें साउथ कोरिया की डिक्टेटरशिप और दोनों ही देशों के विभाजन के दर्द को दिखाया गया है. कहानी की एंडिंग डराने वाली है. क्योंकि दर्शकों को इसकी एंडिंग रूला देगी. प्यार और देश के बीच में संघर्ष भी देखने को मिलेगा.

बता दें कि इस सीरीज का डायरेक्शन जो-ह्यून टक ने किया है. इस सीरीज में लीड रोल में जिसो, जंग हे-इन, किम मी-सू, किम मिन-क्यू, जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आए हैं.

First published on: Apr 07, 2026 03:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.