---विज्ञापन---
सिनेमाघरों में फ्लॉप रही ये फिल्म OTT पर मचा रही तहलका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

सिनेमाघरों में भले ही कोई फिल्म कमाल न दिखा पाए, लेकिन ओटीटी (OTT) की दुनिया उसे 'दूसरा जीवन' देने की ताकत रखती है. पवन कल्याण की मेगा बजट फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करने के बाद, यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही है. बॉक्स ऑफिस पर 'डिजास्टर' साबित होने के बावजूद, ओटीटी पर इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह फिल्म Netflix पर ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

बॉक्स ऑफिस बनाम ओटीटी का अंतर- 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 150 करोड़ था, लेकिन यह केवल 100 करोड़ के आसपास ही कमाई कर पाई. सिनेमाघरों में इसे 'कमर्शियल फेलियर' माना गया, लेकिन 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आते ही इसकी किस्मत बदल गई.

निडर अफसर की कहानी- फिल्म की कहानी एक ऐसे शक्तिशाली और बेखौफ पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ अकेला खड़ा होता है. इसमें अन्याय के खिलाफ लड़ाई को बेहद 'लार्जर दैन लाइफ' अंदाज में पेश किया गया है.

सितारों की फौज- हरीश शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला और राशी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा आर. पार्थिबन और राव रमेश जैसे मंझे हुए कलाकारों ने फिल्म में महत्वपूर्ण सपोर्टिंग रोल निभाए हैं.

जबरदस्त म्यूजिक और एक्शन- फिल्म में संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ने सस्पेंस और एक्शन के दृश्यों को काफी प्रभावी बनाया है. भले ही कहानी पुरानी शैली की लगी हो, लेकिन पवन कल्याण के प्रशंसकों के लिए इसमें मनोरंजन के भरपूर मसाले मौजूद हैं.

ट्रेंडिंग में नंबर 2 पर कब्जा- रिलीज के महज एक दिन के भीतर ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड करने लगी. यह दिखाता है कि पवन कल्याण की स्टार पावर आज भी दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी है, चाहे माध्यम कोई भी हो.