---विज्ञापन---
इस हसीना ने दूरदर्शन के सीरियल से शुरू किया करियर, शाहरुख खान का हाथ पकड़ बॉलीवुड में रखा कदम; फिर क्रिकेट ने बदली जिंदगी

Actress Birthday Special: भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाना और उसे बरकरार रखना अपने आप में एक चैलेंज हैं. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की और आज बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म का हिस्सा हैं.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, एक्ट्रेस मंदिरा बेदी हैं, जिन्होंने दूरदर्शन के सीरियल से अपना करियर शुरू किया और आज 'साहो' जैसी बिग-बजट फिल्म का हिस्सा बनती हैं.

मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कलकत्ता में हुआ. मंदिरा बेदी ने स्कूली शिक्षा कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल, बॉम्बे से पूरी की. इसके बाद सोफिया पॉलिटेक्निक कॉलेज, बॉम्बे से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

मंदिरा बेदी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1994 में आए दूरदर्शन के फेमस टीवी सीरियल 'शांति' से की थी. इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. इसके बाद मंदिरा बेदी रातोंरात स्टार बन गईं.

इसके बाद, साल 1995 में आई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' से मंदिरा बेदी ने बॉलीवुड में कदम रखाहै. इसके बाद मंदिरा ने कई हिट फिल्मों में काम किया.

मंदिरा बेदी यहीं नहीं रुकी; इसके बाद उन्होंने साल 2003 और 2007 में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में मेजबानी की, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. इस क्रिकेट होस्टिंग ने मंदिरा बेदी की पूरी पहचान बदल दी.