---विज्ञापन---
सलमान खान को बदनाम करने वाली एक्ट्रेस ने मांगी Salim Khan के लिए दुआ, बोली- मुझे बेटी की तरह…

Actress Prayed for Salim Khan: बॉलीवुड के फेमस डायलॉग राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय अपनी तबियत की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं. वो इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, सलीम खान को ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. जब से सलीम खान को अस्पताल में भर्ती किया गया है, तब से ही लीलावती अस्पताल में बॉलीवुड स्टार्स की आवाजाही जारी है. हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहा है, ऐसे में इस बीच सलमान खान को बदनाम करने वाली इस एक्ट्रेस ने भी सलीम खान की तबीयत को लेकर दुआ मांगी है.

दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली हैं. वो सलीम खान की बिगड़ी तबीयत की खबर सुनने के बाद काफी भावुक हो गईं.

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर सलीम खान के जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि जब वो सलमान के साथ उनके घर में रहती थी, तब से सलीम उन्हें बेटी की तरह मानते थे.

सोमी ने अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया. दुनिया के लिए, वो एक महान लेखक हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को संवारने में मदद की और शोले जैसी बेहतरीन फिल्में दीं. लेकिन मेरे लिए वो पिता समान है.'

सोमी ने आगे लिखा, 'उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, मुझे खाने पर साथ बैठाया जाता था और आस्था पर गहरी चर्चाओं में शामिल किया जाता था, जहां सभी धर्मों का सम्मान और जश्न मनाया जाता था.'

सोमी ने आगे लिखा, 'उन्होंने मुझे सिखाया कि ईश्वर सिद्धांतों से बड़ा है और कहानी कहने में हमेशा नाटक के नीचे सच्चाई होनी चाहिए. उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा. उनकी मानवता ने लोगों को प्रेरित किया है. मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रही हूं. वे मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक मायने रखते हैं.'

अस्पताल द्वारा जारी और डॉ. जलील पारकर की तरफ से शेयर किए गए एक बयान के अनुसार, 'सलीम खान को मंगलवार सुबह 8.30 बजे डॉ. जलील पारकर के अंडर लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था.'