---विज्ञापन---

19 साल की उम्र में हुई थी इस हसीना की मौत, अब पुनर्जन्म पर कजिन ने खोला राज, मां को पहले से ही पता थी अल्पायु की बात

बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी जान गंवा दी है. हालांकि आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने सिर्फ 18 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया. इस हसीना ने श्रीदेवी, रवीना टंडन को भी मात दे दी थी. हालांकि उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था और आज भी इस एक्ट्रेस के मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिव्या भारती है और आज 5 अप्रैल को उनकी डेथ एनिवर्सरी है. एक्ट्रेस की मौत को 33 साल बीच चुके हैं, लेकिन वह आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. दिव्या ने अपने करियर में 22 फिल्में की थीं और जिसमें से ज्यादातर सुपरहिट रही थीं. दिव्या भारती एक वक्त पर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं. हालांकि अचानक उनके निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था और उनके मौत के बाद उनकी साइन की हुई 12 फिल्में अधूरी रह गई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिव्या भारती की मां को पहले से उनकी अल्पायु के बारे में पता था, क्योंकि एक्ट्रेस की मौत के बारे में एक पंडित ने भविष्यवाणी की थी. जिसके बारे में खुद दिव्या की कजिन कायनात अरोड़ा ने खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि ये बात खुद दिव्या की मां ने बताई थी.

वहीं कई साल बाद दिव्या की कजिन कायनात अरोड़ा ने उनके पुनर्जन्म पर भी बात की. इंडिया डॉट कॉम से बात करते हुए उन्होंने दिव्या की मां की बातों का खुलासा किया. कायनात ने बताया कि दिव्या की मां मीता भारती ने उन्हें बताया था कि एक पंडित ने दिव्या की कुंडली में अल्पायु योग बताया था और वह तब सिर्फ 8 साल की थीं. इस बारे में पता लगने के बाद परिवार वालों ने कई पूजा पाठ और हवन करवाए. लेकिन जब दिव्या बड़ी हो गईं और फिल्मों के लिए मुंबई आ गई तो पूजा पाठ बंद हो गया और इसी बीच दिव्या की मौत हो गई. पंडित ने ये भी कहा था कि दिव्या के 18 साल पूरे होने के बाद उसके जीवन पर खतरा हो सकता है और 19 साल की होने पर एक्ट्रेस की मौत गई.

इतना ही नहीं कायनात ने ये भी कहा कि दिव्या के निधन के बाद उनकी मां मीता फिर से उसी पंडित के पास गई थी और उस पंडित से उन्होंने कहा था कि आपने जो कुछ कहा था, वो सब सच हो गया और अब मैं क्या करूं? जिसपर पंडित ने कहा था कि दिव्या का पुनर्जन्म होगा. इस बात को सुनकर सब हैरान रह गए थे.

दिव्या भारत ने सिर्फ 17 साल की उम्र में यानी कि 1990 में बोबिली राजा से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वह 1992 में विश्वात्मा में नजर आईं. इसके अलावा वह गीत, रंग, दिल आशना है, शतरंज, दीवाना, जान से प्यारा, दिल का क्या कसूर जैसी फिल्मों में नजर आईं. लेकिन 5 अप्रैल 1993 में उनकी अपने अपार्टमेंट की खिड़की से नीचे गिरने से मौत हो गई. उस दौरान वह महज 19 साल की थीं. दिव्या की मौत ने सभी को हैरान कर दिया था. कुछ लोगों ने इसे हादसा नहीं बल्कि साजिश बताया था. इतना ही नहीं तरह-तरह की खबरें भी छपी भी थीं. हालांकि डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बताया था कि दिव्या की मौत सर पर चोट लगने से हुई थी. क्योंकि वह पांचवें फ्लोर से नीचे गिरी थीं और खिड़की के पास तब कोई स्टॉपर नहीं लगे थे, जिससे उनका पैर फिसल गया था और उनकी मौत हो गई थी.

हालांकि दिव्या के निधन के बाद भी पुलिस ने इस मामले की पांच साल तक जांच की. इतना ही नहीं दिव्या के पति साजिद नाडियाडवाला से भी पूछताछ हुई थी. लेकिन इस जांच में कुछ भी सामने नहीं आया. आखिर में ऑफिशियल तौर पर कहा गया कि दिव्या की मौत पांचवे फ्लोर से नीचे गिरने और सिर पर चोट लगने से हुई थी.

First published on: Apr 05, 2026 05:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.