Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

एक फिल्म के बाद इंडस्ट्री से गायब हुई ये एक्ट्रेस, आज है 50 हजार करोड़ की मालकिन

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अदाकाराएं रहीं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही खूब नाम कमाया, लेकिन आगे चलकर उनका करिश्मा कुछ काम नहीं आया और वो इंडस्ट्री से ओझल हो गईं. आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही हीरोइन से मिलवा रहे हैं. बड़ी ही खूबसूरत और सादगी से भरी हुई इस अदाकारा ने अपने किरदार से हर किसी का दिल जीता, लेकिन पहली फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और फिर कभी फिल्मों में काम नहीं किया. आज एक्ट्रेस 50000 करोड़ की मालकिन हैं.

इस एक्ट्रेस ने अपना फिल्मी डेब्यू शाहरुख संग किया था. एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक ही फिल्म की है और फिर फिल्मी दुनिया को बाय बाय कह दिया था, लेकिन फिल्मों से दूर होकर यह एक्ट्रेस आज 50 हजार करोड़ रुपये की मालकिन है.

हम बात कर रहे हैं फिल्म स्वदेश की लीड एक्ट्रेस गायत्री जोशी की, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म स्वदेश एक शानदार ड्रामा फिल्म है. इसका चयन ऑस्कर के लिए भी हुआ था.

फिल्म स्वदेश गायत्री की एकमात्र फिल्म है और इस फिल्म से ही फैंस उन्हें पहचानते हैं. फिल्म में शाहरुख और गायत्री की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. कहा जाता है कि स्वदेश के बाद कहा जा रहा था कि गायत्री फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली.

दरअसल स्वदेश की रिलीज के अगले साल 2005 में ही बिजनेसमैन विकास ओबरॉ से शादी रचा ली थी और फिर उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. गायत्री के पति विकास भारत के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं. फोर्ब्स की मानें तो वह 50 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

First published on: Apr 08, 2026 08:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.