---विज्ञापन---
डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ सुनील शेट्टी का बॉडी डबल बना ये एक्टर; अब बनने जा रहा बॉलीवुड का खूंखार खलनायक

This Actor Quit Medical Studies For Acting: फिल्मी में दुनिया में काम करने और बनाने के लिए हर रोज हजारों लोग मुंबई आते हैं, लेकिन यहां आने के बाद परेशानियों का सामना सिर्फ कुछ ही लोग कर पाते हैं. जिसने भी शुरुआत में आने वाली परेशानियों और चुनौतियों को पार कर लिया, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. आज एक ऐसे ही एक्टर के बारे में हम आपको बताने वाले हैं.

हम जिस एक्टर की बात कर रहे है वो कोई और नहीं बल्कि विनीत कुमार सिंह हैं. जिन्होंने फिल्म 'छावा' और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' जैसी हिट और क्रिटिकली अक्लेम्ड मूवी में काम किया है.

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल के दोस्त का किरदार निभाने वाले विनीत कुमार सिंह एक लाइसेंस वाले डॉक्टर हैं. उन्होंने आयुर्वेद में डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की है.

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कहा, 'भारत में डॉक्टर होने के नाते मुझे एक आसान लाइफ मिल सकती थी, सामाजिक तामझाम भी भरपूर मिलता. लेकिन मैंने एक्टिंग को और इससे जुड़ी कठिनाइयों को चुना. मैं अपने नोट्स हमेशा अपने साथ रखता था और सेट पर उन्हें पढ़ता था.'

विनीत कुमार सिंह ने साल 2002 में फिल्म 'पिताह' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में विनीत ने बताया था कि उन्होंने डॉक्टरी पढ़ाई छोड़ कर सुनील शेट्टी के बॉडी डबल का काम किया था. उन्होंने ये भी बताया कि वो संजय दत्त के लिए डेड बॉडी भी बने हैं.

अनुराग कश्यप ने विनीत कुमार सिंह को उनके करियर का बड़ा ब्रेक फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में दिया था. जिसके बाद उन्होंने 'अगली' और 'बॉम्बे टॉकीज' जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा, स्पाय सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' में भी अहम किरदार निभाया था.

वैरायटी इंडिया के अनुसार, अब विनीत कुमार सिंह 'सैयारा' फेम अनीत पद्दा की आने वाली फिल्म 'शक्ति शालिनी' में खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.