---विज्ञापन---
Netflix पर तहलका मचा रही 7 एपिसोड वाली सीरीज, हर एक सीन में सस्पेंस के साथ मिलेगा जबरदस्त एक्शन

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में तमाम वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं, जो कि अब खूब ट्रेंड कर रही हैं. इनकी कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है और इसमें जबरदस्त सस्पेंस के साथ-साथ धमाकेदार एक्शन भी है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका दूसरा सीजन, 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. यह एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है और यह एक कोरियन ड्रामा है.

हम बात कर रहे हैं ब्लडहाउंड्स सीजन 2 की. जिसका डायरेक्शन जैसन किम ने किया है. इस सीरीज में वू डू-ह्वान, ली सैंग-यी और रेन नजर आए हैं.

इस सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह पहले सीजन की घटनाओं के तीन साल बाद से शुरू होती है. जहां पर गन-वू और वू-जिन अपनी लाइफ को फिर से ठीक करने में लगे होते हैं.

वहीं, दूसरी ओर मुख्य विलेन बेक जियोंग एक इललीगल बॉक्सिंग रिंग चलाता है, जहां पर लाखों डॉलर्स का दांव लगता है और लोग अपनी किस्मत आजमाने पहुंचते हैं. इस दौरान विलेन गन-वू और वू-जिन को अपने गेम में शामिल करने के लिए प्लानिंग करता है और दोनों के परिवार को निशाना बनाता है ताकि वो मजबूर होकर गेम में शामिल हो.

बता दें कि ब्लडहाउंड्स सीजन 2 पहले सीजन की तुलना में ज्यादा एग्रेसिव, ज्यादा एक्शन वाला है. इसमें कई खतरनाक सींस देखने को मिलेंगे. इतना ही नहीं इसमें दोनों ही लीड संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. सीजन की एंडिंग भी बेहद मजेदार है और यह आखिर तक आपको बांधे रखेगी.

ब्लडहाउंड्स का पहला सीजन साल 2023 में आया था और उसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था. वहीं, इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में दुनिया भर में ट्रेंड कर रहा है. इसे आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग मिली है और दूसरे सीजन के कुल 7 एपिसोड्स हैं.