---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है 20 साल की ये हसीना, छोटी सी उम्र में एक्ट्रेस की फिल्मों ने कमा डाले 2800 करोड़

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट तक शामिल है, जिनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ तक की कमाई कर चुकी हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सिर्फ 20 साल की है और उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 2600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं धुरंधर की यालीना यानी कि सारा अर्जुन की. 18 जून 2005 को मुंबई में जन्मी सारा अर्जुन इन दिनों धुरंधर को लेकर ही चर्चा में बनी हुई हैं. धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं. वहीं, आज हम जानेंगे सारा अर्जुन और उनके करियर के बारे में जानेंगे.

सारा अर्जुन तमिल और हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा काम कर चुकी हैं. उन्होंने 6 साल की उम्र से पहले ही काम करना शुरू कर दिया था. इसके साथ-साथ ही वह क्लिनिक प्लस के अलावा कई कमर्शियल एड्स में भी नजर आ चुकी हैं.

सारा अर्जुन पहली बार तमिल देइवा थिरुमगल में नजर आईं थी और तब वह सिर्फ 6 साल की थी. इस किरदार के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी. इसके अलावा वह 'सैवान' फिल्म में भी नजर आईं थी. साथ ही वह ऐश्वर्या राय स्टारर मूवी पोन्नियिन सेल्वन में भी दिखी हैं.

हालांकि सारा अर्जुन सिर्फ दो फिल्मों से ही स्टार बन गई. धुरंधर साल 2025 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था.

सारा अर्जुन की दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है. धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 से ज्यादा का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरी ओर धुरंधर 2 ने सिर्फ 17 दिनों में 1564.30 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. इस तरह से दोनों फिल्मों ने मिलाकर 2864 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह से सारा अर्जुन सिर्फ 20 साल की उम्र में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं.