Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

समाज को आईना दिखाती है 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म, कहानी के हर सीन में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री. तमाम ऐसी फिल्में है जो कि सामाजिक मुद्दों पर बनी है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि सामाजिक मुद्दे पर बनी है. ये फिल्म समाज को आईना दिखाती है. इतना ही नहीं फिल्म सस्पेंस, थ्रिलर से भरपूर है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वह इसी साल यानी कि 2026 में रिलीज हुई थी. फिल्म बिगड़ते माहौल, कॉलेज स्टूडेंट और उनके द्वारा किए गए क्राइम के बारे में है.

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'यूफोरिया' की. इस फिल्म का डायरेक्शन गुनासेखर ने किया है. फिल्म में लीड रोल में सारा अर्जुन, भूमिका चावला, गौतम, नसार, रवि प्रकाश जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी है. जो कि एक कॉलेज के माहौल में युवाओं के बीच होने वाली हिंसा और उनके बिगड़ते बर्ताव के बारे में है. वहीं, फिल्म में सारा एक ऐसी लड़की के रोल में नजर आई हैं, जो कि इन सभी हालातों के बीच एक सिविल सर्वेंट बनना चाहती है.

इस फिल्म की कहानी में एक मोड़ आता है, जब प्रिंसिपल विंध्या वेमुलापल्ली कोर्ट जाती हैं और अपने खिलाफ केस फाइल करती हैं. फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा कि प्रिंसिपल ने अपने खिलाफ केस क्यों किया और आखिर कॉलेज स्टूडेंट चैत्रा के साथ क्या होता है.

बता दें कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म ETV Win पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग मिली है. फिल्म की कहानी में हर मोड़ पर सस्पेंस मिलेगा.

First published on: Apr 15, 2026 01:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.