---विज्ञापन---
नेटफ्लिक्स पर आते ही धूम मचा रही 2 घंटे 21 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म, मजेदार कहानी देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

ये फिल्म आज 16 अप्रैल को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. कॉमेडी जसे भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. महज 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. अब आप इसे हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यहां आते ही ये फिल्म छा गई है. इसकी मजेदार कहानी हर किसी का दिल जीत रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी.

हम बात कर रहे हैं तमिल भाषा की फिल्म ‘यूथ' की, जो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. यहां भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

खास बात ये है कि महज 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. अब इसे कई भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज किया गया है. ऐसे में इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है और हर तरफ इसकी चर्चा देखने को मिल रही है.

‘यूथ' की सबसे बड़ी ताकत है इसकी दमदार कहानी, जो लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की और अब ओटीटी पर भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इस फिल्म में युवाओं की जिंदगी और उनके सपने और संघर्ष को बेहद सरल और दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. फिल्म को केन करुणास ने डायरेक्ट किया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं.