---विज्ञापन---
रूह कंपा देगी 121 मिनट की ये खौफनाक फिल्म, Netflix पर है मौजूद

आज हम आपके लिए Netflix पर पर मौजूद एक बहुत ही शानदार फिल्म लेकर आए हैं. महज 2 घंटे की ये फिल्म आपको स्क्रीन से हिलने नहीं देगी. एक ऐसी हॉरर फिल्म जिसकी कहानी देख हर किसी की रूह कांप उठती है. चलिए फटाफट इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2023 में आई फिल्म डेथ व्हिस्परर (Death Whisperer) की, जिसे 'टी योड' (TeeYod) के नाम से भी जाना गया. ये एक थाई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जाती है और इन दिनों Neflix पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इसकी डरावनी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.

फिल्म की कहानी साल 1972 में एक गांव में सेट किया गया हैं, जहां एक किसान परिवार की जिंदगी में तब आती है, जब उनकी बेटी याम एक रहस्यमई बीमारी का शिकार हो जाती है. इसके आगे की कहानी देखा आपकी रूह कांप उठेगी.

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की थी. ये साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी थी. दुनियाभर में इस फिल्म ने करीब 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म ने थाईलैंड में भी इतिहास रचा था.

बता दें कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आ चुका है, जिसका नाम 'Death Whisperer 2' है. इसे साल 2024 में रिलीज किया गया और इसने भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे. आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं.