Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

1 घंटे 54 मिनट की ये सस्पेंस थ्रिलर देख घूम जाएगा दिमाग, क्लाइमैक्स के आगे ‘महाराजा’ भी फेल

खास बात ये है कि इस फिल्म को आप बिल्कुल फ्री में YouTube पर देख सकते हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस मर्डर मिस्ट्री की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है कि आप बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को भूल जाएंगे. चलिए जानते हैं.

आज हम आपके लिए साउथ की एक बड़ी ही शानदार, सस्पेंस से भरपूर, मर्डर मिस्ट्री फिल्म लेकर आए हैं. अगर आप सस्पेंस थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को देखकर आप इसके फैन हो जाएंगे.

तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को आप यूट्यूब पर हिंदी में देख सकते हैं. हम बात कर रहे हैं साल 2019 में आई तमिल फिल्म V1: The Unsolved Murder Case की, जिसे पावेल नवगीथन ने डायरेक्ट किया.

इसे आप Prime Video और YouTube पर देख सकते हैं. फिल्म में राम अरुण कास्त्रो और विष्णुप्रिया पिल्लई लीड रोल में हैं.

फिल्म की कहानी एक ईमानदार फोरेंसिक ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है. अधिकारी को निक्टोफोबिया नाम की बीमारी होती है, जिसकी वजह से एक हत्या की जांच करने में बहुत परेशानी होती है. ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित को अंधेरे से डर लगता है.

ऐसे में ऑफिसर इस केस को कैसे सुलझाता है, ये देखना काफी दिलचस्प होता है. फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान जाएंगे. इसका सस्पेंस आपका दिमाग घुमा देगा.

First published on: Feb 22, 2026 06:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.