---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर बजट भी नहीं निकाल पाईं ये 5 फिल्में, OTT पर आते ही बनीं टॉप

आज हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं, लेकिन OTT पर इन फिल्मों ने सबका दिल जीत लिया. सिनेमाघरों में भले ही इन फिल्मों को नहीं देखा गया, लेकिन OTT पर इन फिल्मों को खूब पसंद किया गया. चलिए ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं.

मसान (2015)- इस लिस्ट में सबसे पहले विक्की कौशल स्टारर फिल्म मसान है, जो साल 2005 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कहानी नहीं चली, लेकिन बाद में इसे ओटीटी पर खूब पसंद किया. इसे आप Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं.

मुक्काबाज (2018)- इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार विनीत कुमार सिंह लीड रोल में थे. इसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. फिल्म एक मुक्केबाज की कहानी को दिखाती है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी कहानी कुछ पसंद नहीं की गई और फ्लॉप हो गई थी. कलेक्शन की बात करें तो इसने 13 करोड़ रुपये कमाए थे. इसे आप Zee5 और YouTube पर देख सकते हैं.

मंगल पांडे: द राइजिंग (2005)- आमिर खान स्टारर फिल्म मंगल पांडे: द राइजिंग साल 2005 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. केतन मेहता के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये ही कमा सकी. इसे आप Amazon Prime Video, JioHotstar, MX Player और YouTube पर देख सकते हैं.

लापता लेडीज (2024)- ऑस्कर तक नाम कमाने वाली फिल्म लापता लेडीज को भी सिनेमाघरों में कुछ पसंद नहीं किया गया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन ओटीटी पर इसे खूब पसंद किया इसकी स्टारकास्ट और कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी (2015)- दिवंगत एक्टर सुशांत सिंग राजपूत स्टारर फिल्म की इस फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी को रिलीज के वक्त कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. लेकिन बाद में फिल्म को ओटीटी पर खूब पसंद किया गया. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.