Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

सबसे ज्यादा हिट फिल्में दे चुकी हैं ये 5 हसीनाएं, कहलाती हैं बॉक्स ऑफिस क्वीन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तमाम हसीनाएं हैं, जो सालों से अपने एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं. वहीं, आज हम ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा हिट फिल्में दे चुकी हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

कटरीना कैफ: लिस्ट में सबसे पहला नाम कटरीना कैफ का है. जिन्होंने इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं. कटरीना ने अपने करियर में 17 हिट फिल्में दी हैं. जिसमें से 6 हिच हैं, 5 सुपरहिट हैं, 2 ब्लॉकबस्टर हैं और एक एवरेज है.

काजोल: वहीं, काजोल लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. काजोल ने करियर में 13 सुपरहिट फिल्में दी है. वह कभी खुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, तानाजी, माय नेम इज खान जैसी हिट मूवीज दे चुकी हैं.

करीना कपूर: करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने अपने फिल्म करियर में 13 हिट मूवीज की हैं. जिसमें से 3 इडियट्स, वीरे दी वेडिंग, सिंघम जैसी फिल्में शामिल हैं.

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. उन्होंने ओम शांति ओम से शुरुआत की थी और उसके बाद दीपिका ने अपने करियर में तमाम सुपरहिट फिल्में दी. जिसमें से जवान, पठान, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी मूवीज शामिल है. एक्ट्रेस ने करियर में कुल 11 हिट फिल्में दी हैं.

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर में बाजीराव मस्तानी, 7 खून माफी, बर्फी जैसी हिट फिल्में दी हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में 10 सुपरहिट फिल्में की हैं.

First published on: Apr 06, 2026 11:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.