Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

सर्वाइवल थ्रिलर के मामले में सबकी बाप है ये फिल्म, Netflix पर हो रही स्ट्रीम

हाल ही में सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म तू या मैं रिलीज हुई है. इस फिल्म में शनाया कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल पसंद नहीं किया जा रहा है. ऐसे में आज हम आपके लिए OTT पर मौजूद एक ऐसी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे.

2 घंटे 36 मिनट की ये सर्वाइवल थ्रिलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 16 साल पहले आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसे तीन-तीन ऑस्कर्स मिले थे।

हम बात कर रहे हैं साल 2015 में आई फिल्म द रेवेनेंट (The Revenant) की, जिसकी कहानी और किरदारों ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. ये फिल्म आज भी टॉप रेटेड सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

द रेवेनेंट की कहानी को पूरी दुनियाभर में सराहा गया. इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी धांसू रहा था. आज भी ये फिल्म बड़ी-बड़ी सर्वाइवल थ्रिलर्स को अकेले टक्कर देती है. इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक शख्स खुद को जिंदा रखने के लिए भालू से लड़ता है, खून से लथपथ होने के बावजूद बर्फीले तूफान और ठंड से खुद को बचाता है.

इस फिल्म में लियोनार्डो डीकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) लीड रोल में हैं. इसके अलावा टॉम हार्डी, डोमनॉल ग्लीसन और विल पॉल्टर भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म बेस्ट सर्वाइवल थ्रिलर में गिनी जाती है. यकीन मानिए इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे.

इसका क्लाईमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे. अगर आप सर्वाइवल थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपको बेहद पसंद आएगी. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं.

First published on: Feb 18, 2026 06:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.