Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

‘जबरन धर्मांतरण…’ The Kerala Story 2 को लेकर शुरू हुआ विवाद! केरल सीएम ने बताया प्रोपेगेंडा

Kerala CM on The Kerala Story 2 Trailer: बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' का जब ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है. इसी के साथ फिल्म को लेकर एक नया विवाद भी शुरू होता दिखाई दे रहा है. हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने 'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर की कड़े शब्दों में निंदा की है.

केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने 'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर की कड़ी आलोचना की. साथ ही आरोप लगाया है कि फिल्म देश में नफरत को बढ़ावा दे रही है और राज्य के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रही है.

विजयन ने 'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर को केरल के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने पर हमला बताया और लोगों से ऐसी फिल्मों का विरोध करने की अपील की. चलिए जानते हैं कि सीएम पिनारयी विजयन ने अपने बयान में क्या कुछ कहा है.

केरल के सीएम पिनारयी विजयन के कार्यालय से बयान जारी किया गया, जिसमें सीएम ने कहा, 'द केरल स्टोरी' के दूसरे पार्ट की रिलीज को गंभीरता से देखा जाना चाहिए. 'द केरल स्टोरी' को केरल के खिलाफ नफरत फैलाने और हमारी धर्मनिरपेक्ष परंपराओं का अपमान करने के एजेंडे के साथ बनाया गया था.

केरल के सीएम पिनारयी ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें इस क्षेत्र की शांति को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, 'वे आपसी सहमति से हुई शादी को भी सांप्रदायिकता और जबरन धर्मांतरण के उदाहरण के रूप में पेश करके प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं.

केरल के सीएम पिनारयी ने ये भी कहा, 'ये ताकतें केरल को दुश्मन की नजर से देखती हैं क्योंकि यहां धरती सांप्रदायिक दंगों से मुक्त है. यहां अलग-अलग धर्मों के लोग आपसी सम्मान और प्यार के साथ रहते हैं.

उन्होंने आगे कहा, 'हमें मिलकर केरल को आतंकवाद का केंद्र बनाने के प्रयासों को खारिज करना होगा. केरल धार्मिक सद्भाव की धरती है, विकास के मामले में सबसे आगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक आइडल स्टेट है.'

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी 'केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

First published on: Feb 19, 2026 12:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.