---विज्ञापन---
Netflix पर रिलीज होते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही क्राइम थ्रिलर, हर एक सीन में छुपा है सस्पेंस

ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां लोग आसानी से कुछ भी एंटरटेनिंग कंटेंट ढूंढ कर देख सकते हैं. वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और लोग इस दौरान अच्छे कंटेंट की तलाश करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्क्रोल कर रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करेंगे, जो ना सिर्फ एंटरटेनिंग है, बल्कि वीकेंड को भी शानदार बनाएगी. इस फिल्म की कहानी सस्पेंस और क्राइम से भरी हुई है. इसके हर मोड़ पर थ्रिलर मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस क्राइम थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं वो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर यह भारत में ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को लोग धड़ल्ले से देख रहे हैं.

हम बात कर रहे हैं फिल्म वध 2 की. जो कि 23 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन जसपाल सिंह संधू ने किया है. फिल्म में लीड रोल में संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला और कुमुद मिश्रा नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जेल के इर्द गिर्द घूमती है, जहां वह केशव नाम का कैदी, जो लगातार जेल के नियमों का उल्लंघन करता है और जेलर उसे सबक सिखाने के लिए खूब पीटता है, जिसपर वह जेल से भाग जाता है.

इसके बाद मामले की जांच होती है, कहानी में कई रहस्य सामने आते हैं. जांच में एक खुलासा होता है और पता चलता है कि इस बीच केशव की मौत हो जाती है. लेकिन इस कत्ल में किसका हाथ है और केशव को मारना कैसे संभव होता है.

बता दें कि फिल्म में संजय मिश्रा एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखे हैं और वहीं नीना गुप्ता 28 साल से जेल में सजा काट रही हैं.इस कहानी की एंडिंग बहुत ही दिलचस्प और हैरान करने वाली है.

बता दें कि यह फिल्म साल 2022 की वध की सीक्वल मूवी है. फिल्म वध 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसे तो कोई खास कलेक्शन नहीं किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में सिर्फ 4.52 करोड़ का कारोबार किया. लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही तहलका मचा रही है.