---विज्ञापन---
The 50 की इस हसीना ने की 16 में शादी और 17 में बनी जुड़वा बेटों की मां, Photos

The 50 Contestant: टीवी दुनिया की इस मशहूर अदाकारा ने रियलिटी शो द 50 के फिनाले में भी अपनी जगह बना ली है. रिपोर्ट्स की मानें, तो द 50 का फिनाले 19 फरवरी को होने वाला है. हालांकि, मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं है. ऐसे में आइए शो की इस एक हसीना के बारे में जानते हैं, जिसने 16 की उम्र में ही शादी रचा ली और 17 की उम्र में जुड़वां बेटों की मां बन गईं.

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया हैं, जिन्होंने इस बार द 50 में भी भाग लिया है. उर्वशी ने अपने करियर में कई शानदार टीवी शोज किए हैं और अब वो द 50 में भी अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं.

लेकिन क्या आपको पता है उर्वशी ढोलकिया ने महज 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी और वो 17 की उम्र में जुड़वा बेटों की मां बन गई थी. अब उनके दोनों बेटे काफी बड़े हो गए हैं. बेटों को जन्म देने के बाद उर्वशी पति से अलग हो गई थीं. हैरान कर देने वाली बात ये है कि आजतक लोगों को ये नहीं पता कि उन्होंने किससे शादी की थी और उनका पति कौन था.

उर्वशी के बेटों का नाम क्षितिज और सागर ढोलकिया है. उनके दोनों बेटे ग्लैमर वर्ल्ड में एक्टिव हैं. उर्वशी ने दोनों को सिंगल मदर के तौर पर पाला है. फिल्मी दुनिया में उर्वशी बचपन से ही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी.

टीवी पर उर्वशी ढोलकिया अब तक कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, लेकिन 2001 में आए सीरियल कसौटी जिंदगी से वो घर-घर फेमस हो गईं. इस शो में उर्वशी ने कोमोलिका का निगेटिव किरदार निभाया, जो आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है.

उर्वशी ढोलकिया ने घर एक मंदिर, मेहंदी तेरे नाम की, शक्तिमान, करम, कभी सौतन कभी सहेली, देस में निकला होगा चांद, तुम बिन जाऊ कहां, कहानी तेरी मेरी, कहीं तो होगा, चंद्रकांता, तू आशिकी, नागिन 6, पुष्पा इंपॉसिबल जैसे सीरियलों में शानदार काम किया है. बिग बॉस 6 की विनर भी रह चुकि हैं.