Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

पति संग अनबन की खबरें फैलाने वालों के मुंह पर इस एक्ट्रेस ने मारा तमाचा! शादी की सालगिरह पर किया ये काम

Divya Agarwal Anniversary Post: रियलिटी शोज की दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकीं दिव्या अग्रवाल इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है उनके और पति के रिश्ते को लेकर उड़ रही अनबन की अफवाहें. हालांकि, दिव्या ने इन सभी अटकलों पर खुद ही विराम लगा दिया है. शादी की पहली सालगिरह पर उन्होंने पति के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर कर ट्रोल्स और अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दे दिया.

दरअसल, 20 फरवरी 2024 को दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी की थी. इस खास दिन की सालगिरह पर दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.

वीडियो के साथ दिव्या ने लंबा चौड़ा प्यार भरा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपूर्व से शादी इसलिए, की क्योंकि वो उन्हें पूरी तरह समझते हैं, कभी बदलने की कोशिश नहीं करते और हर हाल में उनके साथ खड़े रहते हैं. दिव्या के इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया, और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दिव्या और अपूर्व के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तब तेज हुईं, जब दिव्या हाल ही में रियलिटी शो 'द 50' में नजर आई थीं. शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने दावा किया था, कि दिव्या और उनके पति अलग रहते हैं. इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें फैलने लगीं.

अफवाहों के तूल पकड़ने के बाद दिव्या की टीम ने भी आधिकारिक बयान जारी किया. टीम ने साफ कहा, कि बिना सच्चाई जाने किसी की पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी करना गलत है. ये सिर्फ एक गेम शो है, जहां रणनीति और दिमाग से खेला जाता है, न कि किसी की निजी जिंदगी को निशाना बनाने के लिए.

शादी की सालगिरह पर शेयर किया गया वीडियो साफ दिखाता है, कि दिव्या और अपूर्व के रिश्ते में सब कुछ ठीक है. दिव्या का ये अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और कह रहे हैं, कि अफवाहों का इससे बेहतर जवाब हो ही नहीं सकता.

First published on: Feb 20, 2026 09:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.