---विज्ञापन---
20 दिन में ही खत्म हो जाएगा The 50, फिनाले की डेट आई सामने, टॉप 20 में से कौन मारेगा बाजी?

The 50: टीवी रियलिटी शो द 50 अब अपने फिनाले की ओर पहुंच चला है. शो के फिनाले की डेट सामने आ गई है. शो के शुरुआत में बताया गया था कि ये शो 50 दिन चलेगा, लेकिन इसकी फिनाले डेट ने अब सबको हैरान कर दिया है. फिनाले के 20 फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं.

रियलिटी शो द 50 इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की फिनाले डेट कन्फर्म हो गई है. ये शो 1 फरवरी को शुरू हुआ था. शुरुआत में इसे लेकर काफी क्रेज था, लेकिन बाद में ये शो कुछ खास पसंद नहीं किया गया.

फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, द 50 का ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को हो सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. बता दें कि शो द 50 जब शुरू हुआ था तो ये बताया गया था कि शो करीब-करीब 50 दिनों तक चलेगा. लेकिन अब इसे 20 दिन में ही खत्म किया जा रहा है.

रिपोर्ट्स की मानें, तो द 50 में अबतक सबसे ऊपर प्रिंसा नरूला और युविका चौधरी का नाम हैं. 50 में से अब 20 कंटेस्टेंट्स फिनाले की जंग लड़ेंगे. ऐसे में इसका फिनाले काफी खास होने वाला है.

इन 20 कंटेस्टेंट्स में उर्वशी ढोलकिया, रिद्धी डोगरा, सिवेत तोमर, हामिद बार्कजी, लवकेश कटारिया, विक्रांत सिंह, काका, कृष्णा श्रॉफ, रजत दलाल, शिव ठाकरे, मनीषा रानी, वंशराज सिंह, फैसल शेख, आरूषी चावला, सिद्धार्थ भारद्वाज, अर्चना गौतम आदि हैं.

बता दें कि इस शो में टीवी दुनिया के मशहूर सितारों ने एंट्री की थी. इनमें से कई सितारे पहले ही एलिमिनेट हो चुके हैं. दिग्विजय राठी, दिव्या अग्रवाल, करन पटेल, रिद्धिमा पंडित, शाइनी दोशी, बेबिका, श्रुतिका अर्जुन शो से पहले ही बाहर हो चुके हैं.