Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

‘ब्रा… कितना शर्मनाक…’ Taapsee Pannu ने खोली साउथ सिनेमा की पोल, बोलीं- नाभि पर….

Taapsee Pannu Exposed South Indian Cinema: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म 'अस्सी' को लेकर चर्चा में हैं, जो दो दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ये बात हर कोई जानता है कि बॉलीवुड में आने से पहले तापसी पन्नू तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा का भी हिस्सा रही हैं. हाल ही में उन्होंने साउथ सिनेमा में एक्ट्रेस के काम पर खुलकर बात की है.

तापसी पन्नू ने हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंची. यहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि साउथ सिनेमा में फीमेल एक्ट्रेस को कभी-कभी काफी अजीब और शर्मनाक डिमांड का सामना करना पड़ता है.

तापसी ने कहा कि जहां साउथ की कई फिल्मों में अपने सीन में नाभि पर जोर दिया जाता है, वहीं हिंदी सिनेमा में क्लीवेज पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है.

तापसी ने कहा, 'साउथ में भी लोग एक्ट्रेस से कहते हैं कि पैडेड ब्रा पहनो. लेकिन अब परेशानी ये हो जाती है कि सेट पर डायरेक्टर ये बात किससे बोले, क्योंकि सेट पर लड़कियां गिनती की एक या दो होती हैं. अब डायरेक्टर ये बात अपने असिस्टेंट को बोलता है, फिर असिस्टेंट डायरेक्टर स्टाइलिंग टीम या हेयर टीम की दीदी को बोलता है और आखिर में वो आकर लड़की को ये बात बोलती है.'

तापसी ने आगे कहा, 'आप जरा सोचो कितना शर्मनाक होगा कि सेट पर एक गाने के शूट में किसको बीच में उठके जाना है, और सब वहीं देख रहे हैं कि अच्छा क्या फर्क हुआ. फिर जवाब आता है कि हमें फर्क पता नहीं चल रहा, तो अभी वापस जाओ.'

तापसी ने कहा कि फिल्ममेकर अक्सर स्क्रीन पर शरीर के स्पेशल पार्ट्स को फ्लॉन्ट करने की सोच रखते हैं और ये मानते हैं कि यह ऑडियंस की इमेजिनेशन और सीन के अट्रैक्शन को पूरा कर देतेा है.

बता दें कि तापसी फिल्म 'अस्सी' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इस कोर्टरूम ड्रामा में दिल्ली में रहने वाली एक विवाहित महिला परिमा की कहानी दिखाई गई है.

First published on: Feb 22, 2026 04:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.